
'पिता से नहीं मिलती मेरे बेटे की शक्ल', मां ने डॉक्टर पर दबाव डाला तो पता चला सच
AajTak
जन्म के बाद से ही बच्चा काफी अलग लग रहा था. उसकी शक्ल ना तो मां से मिल रही थी और ना ही पिता से. उसकी आंखों का रंग भी अलग था. अब मां ने बताया है कि उसका बच्चा एक दुर्लभ बीमारी का शिकार है. बच्चा अभी तीन महीने का है.
Kid Rare illness: एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. जन्म के बाद से ही वो काफी अलग लग रहा था. उसकी शक्ल ना तो मां से मिल रही थी और ना ही पिता से. यहां तक की बच्चे की आंखों का रंग भी अलग था. उसको लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं. हालांकि, अब महिला ने बताया है कि उसका बच्चा एक दुर्लभ बीमारी का शिकार है.
द सन के मुताबिक, महिला का नाम हन्नाह डोयले है. वह ब्रिटेन के यॉर्कशायर की रहने वाली हैं. उन्होंने तीन महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया था. बच्चे का नाम ज़ेंडर रखा गया. ज़ेंडर का जन्म एक ऐसी स्थिति के साथ हुआ था जो बेहद दुर्लभ है.
डोयले ने कहा- मेरा बेटा, मेरे या मेरे पिता की तरह नहीं दिखता था. उसकी आंखें भी अलग रंग की थीं. आंखें नीचे की ओर मुड़ी हुई थीं और सिर के पीछे गांठ थी. डॉक्टरों और नर्सों को बताया तो उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और ज़ेंडर बिल्कुल ठीक है.
लेकिन फिर भी डोयले ने डॉक्टर पर दबाव डाला तो बच्चे के अतिरिक्ट टेस्ट किए गए. टेस्ट के बाद बच्चे के शरीर में दुर्लभ गुणसूत्र (Rare Chromosome) का पता चला. टेस्ट में बच्चे में Chromosome Deletion Syndrome नामक दुर्लभ बीमारी पाई गई. यह सिंड्रोम बच्चे की वृद्धि और प्रगति को प्रभावित करता है. बताया गया कि ज़ेंडर एकमात्र बच्चा है जिसमें यह पाया गया है.
डोयले ने यह भी बयाया कि ज़ेंडर को जन्म से ही दिल की बीमारी थी. उसके दिल में एक छेद है. इसे ठीक करने के लिए उसकी सर्जरी होना बाकी है. हालांकि, ज़ेंडर अपने तरीके से अच्छा कर रहा है और उसे कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










