
पिता के निधन के बाद टीम को जॉइन करेंगे रिंकू सिंह, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने को तैयार
AajTak
रिंकू सिंह अब शनिवार को कोलकाता में टीम इंडिया से दोबारा जुड़ेंगे. भारत को सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है. इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
स्टार बल्लेबाज रिंकू वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ने जा रहे हैं. टॉप सूत्रों ने आजतक को बताया कि रिंकू 28 फरवरी (शनिवार) को कोलकाता में भारतीय टीम को दोबारा जॉइन करेंगे. रिंकू के पिता खानचंद का शुक्रवार सुबह लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया. पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिंकू शुक्रवार सुबह 5 बजे चेन्नई से नई दिल्ली रवाना हुए थे.
खानचंद को 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली. टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों ने रिंकू और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. ऐसे कठिन समय में रिंकू का टीम के साथ वापस जुड़ना उनकी प्रतिबद्धता और जज्बे को दिखाता है.
यह भी पढ़ें: नम आंखें, खामोश चेहरा… रिंकू सिंह ने पिता को दी आखिरी विदाई, मंगेतर प्रिया सरोज ने लिखा भावुक नोट
रिंकू सिंह इससे पहले भी अपने पिता की बिगड़ती तबीयत के दौरान उनके पास मौजूद थे. हालत गंभीर होने पर वह परिवार के साथ समय बिताने गए थे, लेकिन बाद में भारत और जिम्बाब्वे के मुकाबले से पहले टीम से दोबारा जुड़ गए थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ वो मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया था. हालांकि रिंकू को तब प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला.
टीम मैनेजमेंट ने उस मुकाबले में संजू सैमसन को मौका दिया, जिन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की. रिंकू सिंह भले ही उस मैच में नहीं खेले, लेकिन टीम के साथ उनका जुड़ाव लगातार बना रहा और अब वह फिर से महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले टीम इंडिया के साथ हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








