
पिंक बॉल टेस्ट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, कौन सफल बल्लेबाज-किसकी गेंदबाजी में दिखी धार?
AajTak
विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम अबतक दो डे-नाइट टेस्ट मैच खेल चुकी है. पहला मैच उसने साल 2019 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. भारत ने इस मैच को पारी और 46 रनों से जीता था.
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये मैच डे-नाइट होगा. भारतीय टीम का ये तीसरा डे-नाइट मैच होगा. विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम अबतक 2 डे-नाइट टेस्ट मैच खेल चुकी है. पहला मैच उसने साल 2019 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. भारत ने इस मैच को पारी और 46 रनों से जीता था. इसके बाद भारतीय टीम ने विदेश में पहली बार गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेला, जिसमें उसकी करारी हुई थी. ये मैच पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला गया था. भारतीय टीम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में महज 36 रनों पर ढेर हो गई थी. टेस्ट मैच में ये उसका सबसे कम स्कोर भी है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








