
'पालने से लेकर कब्र तक सब पर GST'....मनोज झा ने साधा केंद्र पर निशाना
AajTak
मनोज झा ने महंगाई पर कुछ पक्तियां भी पढ़ीं. उन्होंने कहा, ऐ ख़ाक-ए-वतन तुझसे में शर्मिंदा बहुत हूँ...महंगाई के मौसम में ये त्यौहार पड़ा है.'' मनोझ झा ने कहा, कुछ समय पहले एक बड़े राज्य में चुनाव था. बड़ी पार्टी चुनाव लड़ रही थी. इस दौरान कीमतें नहीं बढ़ीं. लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ही बढ़ने लगीं.
आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोझ झा ने महंगाई और बेरोजगारी पर सदन में चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पालने से लेकर कब्र तक ऐसा कोई मसला नहीं है, जिस रप जीएसटी न लगा हो. उन्होंने कहा, कब्र में दाह संस्कार की लकड़ी पर तो कम से कम आदमी सुकुन से लेटकर दुनिया को अलविदा कहे.
संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. कई दिनों के हंगामे के बाद मंगलवार को सदन में चल रहा गतिरोध खत्म हो गया. इसके बाद सदन में महंगाई पर चर्चा हुई. इस दौरान मनोझ झा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने सरकार से मांग की है कि अगर जीएसटी को लेकर सरकार से गलती हुई है, तो उन्हें मानना चाहिए और अपने फैसले को वापल लेना चाहिए.
मनोज झा ने महंगाई पर कुछ पक्तियां भी पढ़ीं. उन्होंने कहा, ऐ ख़ाक-ए-वतन तुझसे में शर्मिंदा बहुत हूँ...महंगाई के मौसम में ये त्यौहार पड़ा है.'' मनोझ झा ने कहा, कुछ समय पहले एक बड़े राज्य में चुनाव था. बड़ी पार्टी चुनाव लड़ रही थी. इस दौरान कीमतें नहीं बढ़ीं. लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ही बढ़ने लगीं.
मनोझ झा ने संसद में सुनाई कहानी
मनोज झा ने संसद में कहानी भी सुनाई. उन्होंने कहा, ''गंभीर चर्चा के लिए सदन में हम सब बैठे हैं. मैं एक कहानी सुनाता हूं. लेकिन फिल्मों की तरह कुछ भी काल्पनिक नहीं. एक पात्र का नाम है नयनसुख लाल. वह दिल्ली में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है. छोटी नौकरी है. वह सांसदों के घर की रखवाली करता है. 20000 सैलरी मिलती है. लेकिन हाथ में सिर्फ 10-12000 आता है. इसमें वह 4000 रुपए किराया दे देता है. 1200 का सिलेंडर भराता है. 3000 रुपए खाने पर खर्च होता है. स्कूल की फीस दो बच्चों की 2000 रुपए है. इसमें वाहन शामिल नहीं है. न ही इसमें पेट्रोल-डीजल का खर्चा जोड़ा गया. क्योंकि उसके पास सिर्फ साईकिल है. ऐसे नयनसुख दिल्ली ही नहीं सब जगह हैं. दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता और पटना में भी है. नयनसुख की नजर से देखिए तो दिखेगा महंगाई है.''
अग्निपथ को लेकर साधा निशाना

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








