
पापुआ न्यू गिनी के स्वतंत्रता दिवस पर चमका भारत का INS कदमत्त, मोबाइल फ्लीट रिव्यू की संभाली कमान
AajTak
पापुआ न्यू गिनी के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय नौसेना के INS कदमत्त ने मोबाइल फ्लीट रिव्यू का नेतृत्व किया. 5 देशों के सात युद्धपोतों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में कदमत्त ने संचालन अधिकारी की ज़िम्मेदारी निभाई. ये आयोजन भारतीय नौसेना की पेशेवर क्षमता, बहुराष्ट्रीय सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भरोसेमंद सुरक्षा भागीदार के रूप में उसकी बढ़ती अहमियत को दर्शाता है.
पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय नौसेना के जहाज INS कदमत्त ने मोबाइल फ्लीट रिव्यू का नेतृत्व किया. स्वदेशी डिज़ाइन से बना यह एंटी-सबमरीन वॉरफेयर जहाज भारत और पापुआ न्यू गिनी की दोस्ती और समुद्री सहयोग का प्रतीक बना. 4 सितंबर 2025 को इस विशेष समारोह में नेतृत्व करने का गौरव INS कदमत्त को मिला.
इस दल में प्रमुख जहाज़ INS कदमत्त के साथ FNS ऑगस्टे बेनेबिग, HMPNGS गिल्बर्ट टोरोपो, HMPNGS टेड डिरो, HMPNGS रोचस लोकिनाप, VOEA नकाहाऊ कौला और HMAS चाइल्डर्स शामिल थे.
पोर्ट मोर्सेबी बंदरगाह में हुए इस बहुराष्ट्रीय कार्यक्रम में INS कदमत्त ने सीरियल संचालन अधिकारी (OCS) की ज़िम्मेदारी संभाली और पूरे आयोजन से जुड़ी चुनौतियों को सफलतापूर्वक निभाया.
01 सितंबर 2025 को ये ज़िम्मेदारी मिलने के बाद सभी जहाजों को सुरक्षित संचालन और सही युद्धाभ्यास के लिए पूरी जानकारी और स्पष्ट आदेश दिए गए.
बंदरगाह में की गई तैयारी का नतीजा ये रहा कि 5 देशों के 7 युद्धपोत एक सीधी लाइन में, एक-दूसरे से 600 गज की दूरी पर, तय समय पर रवाना हुए और अपने सलामी स्थलों तक पहुंचे. इसके बाद सभी जहाज सुरक्षित आगे बढ़े और कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हुआ.
ये आयोजन दिखाता है कि भारतीय नौसेना बहुराष्ट्रीय माहौल में काम करने में सक्षम है. साथ ही एक प्रशिक्षित और पेशेवर बल के रूप में उसकी पहचान है. यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समान सोच वाली नौसेनाओं के साथ उसकी बढ़ती साझेदारी और एक भरोसेमंद सुरक्षा भागीदार के रूप में उसकी अहमियत को भी साबित करता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










