
पानी में गोता लगता दिखा विशालकाय अजीबोगरीब जीव! गौर से Video देख उड़ जाएंगे होश
AajTak
इंटरनेट पर इन दिनों कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसको लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ जाती है. ऐसा ही एक वीडियो थाईलैंड के बाढ़ग्रस्त इलाके से वायरल हो रहा है, जहां सड़क पर एक विशालकाय अजीबोगरीब जीव पानी में गोते लगाता दिख रहा है. जानते हैं आखिर पानी में क्या था?
सोशल मीडिया पर थाईलैंड की सड़क पर रेंगते विशालकाय अजीबोगरीब जीव का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वह किसी प्रचीन विशालकाय जीव की तरह दिख रहा है. इस वीडियो को गौर से देखने पर असलियत पता चली तो लोगों के होश उड़ गए. लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा और इसको लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही है.
दरअसल, थाइलैंड के पट्टानी प्रांत में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक विशाल अजगर का वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में एक अजगर बाढ़ के गंदले पानी में फंसा हुआ नजर आ रहा है, और दावा किया जा रहा है कि उसने एक पूरा कुत्ता निगल लिया है. यह दावा उस अजगर के सिर के पास नजर आ रहे बड़े उभार के कारण किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो इसके साथ ही वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है कि यह वास्तविक है या एआई की करामात? डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक पर @Muhammadsabri Abdurrahman नाम के हैंडल ने इस वीडियो को पोस्ट किया है. इसमें अजगर उल्टा पड़ा हुआ दिख रहा है, जैसे वह फंस गया हो. वह धीमी-धीमी हरकत कर रहा है, लेकिन कहीं जा नहीं रहा.
किसी प्राचीन काल के जानवर की तरह दिख रहा अजगर पानी के भीतर उसका विशाल शरीर ऐसा प्रतीत होता है मानो वह किसी प्राचीन काल के जानवर की तरह हो. वीडियो के अंत में कैमरा सड़क और बगल की एक बाउंड्री को भी दिखाता है. फिर भी यह दृश्य कुछ लोगों को नकली लग रहा है.
एआई और असली वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किया है कि यह वीडियो पूरी तरह से एआई जनरेटेड है. अजगर हिल तो रहा है, लेकिन आगे क्यों नहीं बढ़ रहा? शुरू में मैं हैरान हो गया, लेकिन बार-बार देखने के बाद शक हो रहा है. हालांकि, इसके कुछ दर्शकों ने इसे वास्तविक होने का दावा किया है.
यूजर ने लिखा है कि कैमरा मूव होने पर तस्वीर डिस्टॉर्ट नहीं होती. इसलिए ये नकली नहीं हो सकता, इसके बावजूद यह अगर एआई एडिट है, तो बेहद उम्दा है. लेकिन दृश्य में सबकुछ सटीक दिख रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मुझे लगता है अजगर मर रहा है. वह उल्टा पड़ा हुआ है और उसकी हरकतें बेहद धीमी हैं.यह शायद एआई नहीं है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









