
'पाजी जस्टिस मिल गया', संजू सैमसन संग अर्शदीप सिंह की रील VIRAL, गौतम गंभीर-ईशान ईशान किशन को कर दिया ट्रोल
AajTak
भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के इंस्टाग्राम रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. सैमसन के साथ ‘Justice for Samson’, कोच गौतम गंभीर की मुस्कान और ईशान किशन के साथ ‘Ek Bihari Sab Pe Baari’ वाले वीडियो ने फैन्स को खूब एंटरटेन किया.
Arshdeep singh T20 world cup final 2026 All Reels: भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न में डूबी थी, वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने इंस्टाग्राम रील्स से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी.
दिलचस्प बात यह रही कि फाइनल की आखिरी गेंद फेंके जाने से पहले ही अर्शदीप अपने रील्स की स्क्रिप्ट तैयार कर चुके थे. मैच के बाद इंटरव्यू में उन्होंने हर्षा भोगले से कहा- मैंने 10-15 रील्स के बारे में सोचा है, देखते हैं कितनी बनती हैं.
और ट्रॉफी सेरेमनी के कुछ ही मिनट बाद उन्होंने एक के बाद एक रील पोस्ट कर दिए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए. अर्शदीप ने अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव संग भी रील शेयर कीं.
यह सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही उस बहस का मजाकिया संदर्भ था, जिसमें कहा जाता था कि सैमसन को टीम इंडिया में सही मौका नहीं मिलता.
‘Justice for Samson’ रील ने लूटा शो सबसे ज्यादा चर्चा जिस रील की हुई, वह संजू सैमसन के साथ थी. वीडियो में अर्शदीप कहते नजर आए – पाजी, जस्टिस मिल गया.
इस टूर्नामेंट में हालांकि सैमसन ने हर मौके का पूरा फायदा उठाया. शुरुआत में बेंच पर बैठने के बाद जब टीम मैनेजमेंट ने टॉप ऑर्डर में बदलाव किया तो उन्हें मौका मिला.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








