
पाकिस्तानी मॉडल ने रणवीर सिंह जैसा कराया न्यूड फोटोशूट, भड़के लोग
AajTak
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट की कॉपी करना पाकिस्तानी मॉडल पर भारी पड़ गया है. सोशल मीडिया पर मॉडल अजमल खान को लोग ट्रोल कर रहे हैं.
अभिनेता रणवीर सिंह चंद महीनों पहले न्यूड फोटोशूट करवाकर चर्चा में आए थे. उनके फोटोशूट पर बवाल के बाद एफआईआर भी दर्ज हुई थी. पाकिस्तानी मॉडल अजमल खान ने भी रणवीर की तरह उनके फोटोशूट को कॉपी करने की कोशिश की, इस पर वह ट्रोल हो गए. पाकिस्तान में अजमल सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए.
अजमल खान के ये फोटोज लक्स स्टाइल अवॉर्ड विनिंग फोटोग्राफर आशना खान ने क्लिक किए. फोटोशूट में अजमल खान नेकेड नजर आ रहे हैं. अजमल खान कुर्सी पर बैठे हैं. आशना खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अजमल खान के नेकेड ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज कई एंगल के साथ शेयर किए हैं.
'तो आने वाले समय में सब ऐसे होंगे...' इन फोटोज के सामने आने के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोगों ने फोटोग्राफर और मॉडल को ट्रोल कर रहे हैं. कई लोगों ने फनी मीम शेयर किए हैं, वहीं कई यूजर्स ने इन फोटोज को आपत्तिजनक करार दिया.
एक यूजर ने लिखा, 'जिस स्पीड से महंगाई हो रही है ना आने वाले वक्त में सब ऐसे ही होंगे'. दूसरे यूजर ने लिखा, 'अभी मुल्क इतना महंगा नहीं हुआ है कि कपड़े खत्म हो जाएं लोगों के पास...'. एक अन्य यूजर ने फोटोज को सस्ती लोकप्रियता के लिए किया गया स्टंट करार दिया.
'नैतिकता दिखाने की जरूरत' इंस्टा यूजर iamnasaghir ने लिखा, 'नेक्स्ट रणवीर सिंह! क्या हम अपने पड़ोसियों को कॉपी किए बिना नहीं रह सकते हैं?
इंस्टा यूजर huzzi07 ने लिखा, बहुत गरीब हो गया है पाकिस्तान. वहीं कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि वह उन्हें अनफॉलो करने जा रहे हैं. कई पाकिस्तानी इंस्टा यूजर्स ने यह भी लिखा कि बतौर मुस्लिम कलाकार होने के नाते जिंदगी में कुछ नैतिकता दिखाने की जरूरत है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









