
पाकिस्तान: सांसदों की खरीद-फरोख्त करते इमरान खान का पुराना Audio Leak
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फिर मुश्किलों में फंस गए हैं. उनका सांसदों की खरीद-फरोख्त करते हुए एक ऑडियो लीक कर दिया गया है. वायरल क्लिप उस समय की है जब विपक्ष की घेराबंदी की वजह से इमरान खान सत्ता गंवाने की दहलीज पर खड़े थे.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सत्ता से जरूर बेदखल हो गए हैं, लेकिन उनके कारनामे उन्हें अभी भी मुश्किलों में डालने का काम कर रहे हैं. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार इमरान खान के पुराने ऑडियो सोशल मीडिया पर लीक किए जा रहे हैं. ऐसा ही एक और ऑडियो अब सामने आ गया है जिसमें इमरान सांसदों की खरीद फरोख्त की बात कर रहे हैं.
वायरल ऑडियो में इमरान ने क्या कहा?
ये ऑडियो उस समय का है जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे, लेकिन विपक्ष की घेराबंदी की वजह से सत्ता गंवाने की दहलीज पर खड़े थे. उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी थी, पर्याप्त सांसदों की दरकार थी, ऐसे में इमरान भी अपनी रणनीति पर काम कर रहे थे. अब उसी रणनीति का ऑडियो लीक किया गया है. उस ऑडियो में इमरान खान कह रहे हैं कि देखो हमारे पास अभी भी 48 घंटे हैं, ये लंबा समय है. बड़ी घटनाएं हो रही हैं. मैं अपनी चाले चल रहा हूं, जिन्हें अभी अवाम के सामने नहीं बताया जा सकता है. मैंने अपना मैसेज साफ दे दिया है, वो पांच (सांसदों की बात) हमारे लिए काफी जरूरी हैं. अगर वो पांच सुरक्षित कर लेते हैं, 10 हो जाए तो बाजी पूरी तरह हमारे हाथ में होगी. पूरा मुल्क अभी सतर्क है. हर कोई बस चाहता है कि किसी तरह हमारी जीत हो जाए. इसलिए कह रहा हूं कि आप अभी ये मत सोचिए कि क्या गलत है क्या सही है. अगर उन्होंने एक भी तोड़ लिया (सांसद) तो बड़ा फर्क पड़ जाएगा.
Latest leak of @ImranKhanPTI. Discussion about buying & selling of legislators during vote of no confidence. Background voice says: “I am buying 5.” Khan: Those five are very important…game in our hand if we can go from 5 to 10. Every (legislator) we break will make a difference pic.twitter.com/2nisjqYqPe
इमरान की पार्टी ने ऑडियो को बताया फर्जी
अब बड़ी बात ये है कि इमरान खान का ये ऑडियो क्लिप उस समय सामने आया है जब पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह इस ऑडियो लीक वाले मामले की ही जांच कर रहे हैं. उनकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी हो चुका है. ऐसे में टाइमिंग को लेकर पाकिस्तान में चर्चा जरूर हो रही है. वहीं दूसरी तरफ से इमरान के इस ऑडियो पर PTI ने भी प्रतिक्रिया दे दी है. पार्टी नेता असद उमर ने कहा है कि ये तो अलग-अलग आवाजों का एक कॉकटेल है. इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है. वहीं फवाद चौधरी ने कहा है कि सभी जानते हैं कि ऐसे ऑडियो किस तरह से बनाए जाते हैं.

दक्षिण लेबनान के टायर शहर से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की रोजी-रोटी पर साफ दिखाई दे रहा है. यहां करीब 1500 मछुआरे पिछले दो हफ्तों से समुद्र में नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है. तट पर खाली पड़ी नावें और जाल ठीक करते मछुआरे इस संकट की गवाही दे रहे हैं. मछली पकड़ना जो कभी उनकी जिंदगी और आजीविका का आधार था.

इजरायल दो-दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. इधर ईरान अटैक कर रहा है तो उधर लेबनान से हिजबुल्लाह हमले कर रहा है. आज ईरान ने इजरायल के कई शहरों में एक साथ हमला बोला. इजरायल के काफर कसीम में क्लस्टर बम से हमला किया. हमला हमले के बाद काफर कसीम शहर में भारी नुकसान हुआ है. इधर हिज़्बुल्लाह ने क़ंतारा के पास एक इजरायली टैंक पर दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली है. देखें एक और एक ग्यारह.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है. जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है. व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है.

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है. 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि सीजफायर हो सकता है, लेकिन ईरान ने कहा हमें तो कुछ पता ही नहीं है, किससे बात चीत हो रही है ट्रंप की? तो 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. ईरान दावे कर रहा है हम अमेरिका को सबक सिखा रहे हैं. उधऱ अमेरिका कह रहा है कि रुक जाओ नहीं तो कहीं के नहीं बचोगे. देखें बुलेटिन.

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है. दुनियाभर की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.




