
'पाकिस्तान लेगा यू-टर्न...', भारत संग मैच बायकॉट को लेकर पड़ोसी मुल्क पर बरसे दिग्गज क्रिकेटर्स
AajTak
बांग्लादेश को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप से आउट कर दिया था क्योंकि वो अपने मुकाबले भारत में खेलने को राजी नहीं हुआ. आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की एंट्री कराई. इस फैसले से पाकिस्तानी टीम को मिर्ची लग गई और उसने भारत के खिलाफ ग्रुप मैच से अनुपस्थित रहने का फैसला लिया है.
पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के खिलाफ ग्रुप मैच में भाग नहीं लेने की परमिशन नहीं दी है. यह हाईवोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में निर्धारित है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है.
इस मुद्दे पर अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स खुलकर सामने आ गए हैं और पाकिस्तान के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. किसी ने इसे राजनीति से प्रेरित फैसला बताया, तो किसी ने खिलाड़ियों के हितों की अनदेखी पर सवाल उठाए. टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाजों मदन लाल, चेतन शर्मा और अतुल वासन ने पाकिस्तानी टीम को लताड़ा है. इन तीनों दिग्गजों ने आजतक के खास कार्यक्रम 'सलाम क्रिकेट' में पूरे मामले पर खुलकर बात की.
यह भी पढ़ें: फाइनल में भारत से भिड़ंत हुई तो क्या करेगा पाकिस्तान? कप्तान आगा ने दिया जवाब... बांग्लादेश से मांगा सपोर्ट
चेतन शर्मा का मानना है कि मौजूदा हालात लंबे समय तक नहीं टिकेंगे और पाकिस्तान जल्द ही अपने फैसले से यूटर्न ले सकता है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में होने वाले चुनावों के बाद माहौल बदल सकता है और तब एक आधिकारिक बयान सामने आ सकता है कि जनता की भावना को देखते हुए क्रिकेट जारी रहना चाहिए. चेतन ने अपने राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि जब आप राजनीति में होते हैं तो फैसले अक्सर राजनीतिक परिस्थितियों से प्रभावित होते हैं, लेकिन क्रिकेट अंततः खिलाड़ियों और फैन्स के लिए होता है.
चेतन शर्मा ने कहा, '12 तारीख को बांग्लादेश में चुनाव हैं. उसके बाद आप यू-टर्न देखेंगे. एक बयान आएगा कि जनता की भावना को देखते हुए क्रिकेट जारी रहना चाहिए. मैं खुद राजनीति में रहा हूं, चुनाव लड़ चुका हूं. जब आप क्रिकेटर होते हैं तो आपके खून में क्रिकेट होता है, जब आप राजनेता होते हैं तो राजनीति. चुनाव के बाद शायद आर्मी चीफ भी कहें कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए और मैच होना चाहिए. फिलहाल पाकिस्तान ने आईसीसी को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है. सिर्फ बयान देने से कुछ नहीं होता, कोई भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकता है, लेकिन जब तक आधिकारिक रूप से जमा नहीं होता, कुछ बदलता नहीं.'
वहीं 1983 वर्ल्ड कप में विजेता टीम के सदस्य रहे मदन लाल ने पाकिस्तान के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है. उनका मानना है कि मैदान पर आकर खेलना ही सही रास्ता है और मैच से इनकार करना देश की छवि के लिए ठीक नहीं है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








