
पाकिस्तान में बनी केयरटेकर सरकार... कितनी पावर होती है इसके पास, क्या फैसले ले सकती है?
AajTak
पाकिस्तान फिलहाल आर्थिक और राजनैतिक दोनों मोर्चों पर भारी उथल-पुथल झेल रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल होने के बाद शहबाज शरीफ पीएम बने, लेकिन उनका भी कार्यकाल ज्यादा नहीं चला. अब नेशनल असेंबली भंग करके चुनाव कराए जाएंगे. इस बीच अनवर-उल-हक काकर नए केयरटेकर पीएम बनाए गए हैं. समझिए, क्या है ये पद और कैसे काम करता है.
इकनॉमिक तौर पर बुरी तरह पस्त पाकिस्तान में कुछ समय में चुनाव हो सकते हैं. इमरान खान को पद से हटाए जाने के बाद पीएम का पद खाली था और देश को चलाए रखने के लिए अस्थाई सरकार की जरूरत थी. ऐसे में अनवर उल हक कार्यवाहक पीएम बनाए गए. अब उनपर जिम्मा है कि वे ट्रांसपरेंट चुनाव कराएं. लेकिन सवाल ये है कि इस बीच अगर पाकिस्तान को कोई बड़ा फैसला लेने की जरूरत पड़ जाए तो क्या होगा. क्या कार्यवाहक पीएम के पास इतनी ताकत होती है कि वो अहम फैसले ले सके?
ये लोकतांत्रिक देशों का एक इंतजाम है, जो 3 स्थितियों में अपनाया जाता है 1. जब चुनी हुई सरकार किसी वजह से गिर जाए, तब केयरटेकर सरकार बनाई जाती है. असल में आनन-फानन तो चुनाव हो नहीं सकते. ये एक लंबी प्रोसेस है ताकि देश और पार्टियों को तैयारी का मौका मिले. इसी प्रोसेसिंग टाइम के दौरान एक अस्थाई सरकार बनाई जाती है, जो देश को चलाए रखे. इसमें जो पीएम होता है, उसे अंतरिम या कार्यवाहक या केयरटेकर प्रधानमंत्री कहते हैं. 2. दूसरी स्थिति वो है, जिसमें आम चुनाव के बाद तुरंत सरकार नहीं बनती, तब तक पुरानी सरकार ही केयरटेकर की तरह काम करती है. ये हालात तब आते हैं, जब किसी राजनैतिक पार्टी को क्लियर मेंडेट न मिला हो. 3. एक और स्थिति है, जिसमें इन्कंबेन्ट सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए और वो पूरे वोट न जुटा पाए. तब भी सरकार गिर जाती है. यही डिजॉल्व हुई सरकार कुछ समय के लिए केयरटेकर रहती है.
क्या कर सकती है ये सरकार और क्या नहीं? अक्सर ये सवाल उठता है कि केयरटेकर सरकार और पीएम के पास कितना पावर होता है. क्या वे देश की पॉलिसी में बदलाव ला सकते हैं? इसका जवाब है- नहीं. ये एक तरह की कामचलाऊ सरकार है, जिसे सिर्फ चुनावों तक देश को चलाए रखना है. वो मौजूदा कानूनों में बदलाव नहीं कर सकती. कोई बड़ा फैसला नहीं ले सकती. आयात-निर्यात या फॉरेन पॉलिसी से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं कर सकती. वो बड़े पदों पर नियुक्ति भी नहीं कर सकती.
पाकिस्तान में ज्यादा पावर मिली हुई
कार्यवाहक सरकार के मामले में कमोबेश सारे देशों में यही स्थित है, लेकिन पाकिस्तान का केस अलग है. उसने केयरटेकर सरकार को ज्यादा से ज्यादा ताकत दे रखी है. साल 2017 के इलेक्शन एक्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में इस टेंपररी सरकार का काम केवल इलेक्शन कमीशन की मदद करना था ताकि चुनाव सही ढंग से हो सके. इसमें साफ निर्देश था कि ये गर्वनमेंट रुटीन फैसले ही लेगी, उससे अलग नहीं जाएगी. जुलाई को पाकिस्तान सरकार ने इलेक्शन एक्ट 2017 में एक संशोधन किया. इसमें उसने कार्यवाहर सरकार को ये अधिकार दे दिया कि वो आर्थिक फैसले भी ले सके. सामान्य स्थितियों में भी केयरटेकिंग सरकार को इससे दूर रखा जाता है, जबकि पाकिस्तान आर्थिक मोर्चे पर पहले से ही बदहाल है. ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि कहीं ये फैसला देश को और गरीब न बना दे.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









