
पाकिस्तान में फंसी हमीदा बानो, 22 साल बाद भारत लौटीं, एजेंट ने किया था धोखा
AajTak
मुंबई की हमीदा बानो को 22 साल पहले एक एजेंट ने दुबई में नौकरी का झांसा देकर पाकिस्तान पहुंचा दिया था. पाकिस्तान के सिंध में फंसी हमीदा ने लंबे संघर्ष के बाद वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौटकर अपने परिवार से मुलाकात की. यूट्यूबर की मदद से हमीदा की कहानी सामने आई और आज वह अपने देश वापस आ सकीं.
मुंबई की रहने वाली हमीदा बानो 22 साल बाद अपने वतन लौट आईं. उन्हें एक ट्रैवल एजेंट ने दुबई में नौकरी का झांसा देकर पाकिस्तान भेज दिया था. साल 2002 में हमीदा बानो को एजेंट ने यह कहकर दुबई भेजने का वादा किया कि वहां उन्हें कुक की नौकरी मिलेगी. लेकिन इसके बजाय वह उन्हें पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद जिले ले गया.
हमीदा बानो चार बच्चोंकी मां थी और अपने पति की मौत के बाद परिवार का खर्च उठा रही थीं. ट्रैवल एजेंट पर भरोसे की कीमत उन्हें 22 सालों तक चुकानी पड़ी.
22 साल बाद पाकिस्तान से भारत लौंटी महिला
सोमवार को हमीदा ने कराची से फ्लाइट ली और वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौटीं. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी. भारत लौटने के बाद हमीदा ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं की थी कि वो अपने देश कभी लौट पाऊंगी, लेकिन आज देश आकर बेहद खुश हूं.
#WATCH | Amritsar, Punjab: Hamida Banu, who returned to India from Pakistan after more than 20 years says, "I lived in Pakistan and was taken there by deceit. I returned to India after more than 20 years. My video was circulated on social media... A year ago the Indian Embassy… pic.twitter.com/9KKnJzCUKv

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










