
पाकिस्तान में अहमदी समुदाय सुरक्षित नहीं! 10 महीने में 40 धार्मिक स्थलों पर हमला
AajTak
पाकिस्तान में मौजूद अहमदी समुदाय की तरफ से बड़ा दावा किया गया है. उनका कहना है कि बीते दस महीनों में उनके 40 धार्मिक स्थलों पर हमला हुआ है. ये हमले सिंध और पंजाब प्रांत में हुए हैं.
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के साथ-साथ अहमदी अल्पसंख्यक समुदाय की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. अहमदी समुदाय की एक संस्था ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इनमें कहा गया है कि साल 2023 में अब तक उनके करीब 40 धार्मिक स्थलों पर हमले हुए हैं. ये हमले या तो कट्टरपंथियों ने किए हैं या फिर पुलिस ने अलग-अलग वजह बताकर इनको गिरा दिया है.
बता दें कि पाकिस्तान में अहमदी अल्पसंख्यक समुदाय को मुस्लिम समुदाय से अलग रखा जाता है. पाकिस्तान की संसद ने 1974 में अहमदी समुदाय को गैर-मुस्लिम करार दिया था. इसके एक दशक बाद उन पर बैन लगाया गया कि वे अपने आप को मुस्लिम नहीं बोल सकते. फिर उनके सऊदी अरब जाने पर पाबंदी भी लगा दी गई थी.
अब जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के अधिकारी आमिर मोहम्मद ने कहा, 'इस साल ऐसी 40 घटनाएं हुई हैं जिसमें हमारे धार्मिक स्थल को अपवित्र किया गया. इसमें से 11 घटनाएं सिंध और बाकी पंजाब प्रांत की हैं.'
अधिकारी का कहना है कि सिंध में जब कट्टरपंथियों ने हमले किए तो पुलिस मूकदर्शक बनी रही. आरोप है कि ज्यादातर हमले तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) ने किए हैं. अधिकारी का दावा है कि पंजाब की केयरटेकर सरकार पूरी तरह से विफल है. उनके कार्यकाल में ऐसे 30 हमले होने की बात कही गई है. बता दें कि ह्मूयन राइट्स कमीशन ऑफ पाकिस्तान (HRCP) पहले भी ऐसे हमलों पर चिंता जता चुका है बावजूद इसके कोई एक्शन नहीं हुआ है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











