
पाकिस्तान महान था जब आप प्रधानमंत्री नहीं थे, पूर्व पत्नी रेहम खान का इमरान पर तंज
ABP News
रेहम खान ने कहा कि देश के लोगों को इमरान खान द्वारा बनाई गई गंदगी को साफ करने के लिए एक साथ खड़े होने पर ध्यान देना चाहिए. 2018 में 'नया पाकिस्तान' बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए थे लेकिन विफल रहे
पाकिस्तान में सियासी संकट चरम पर है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी अब कभी भी जा सकती है. इस बीच पूर्व पत्नी रेहम खान ने इमरान खान की कड़ी आलोचना की है. रेहम खान ने कहा है कि देश के लोगों को इमरान खान द्वारा बनाई गई गंदगी को साफ करने के लिए एक साथ खड़े होने पर ध्यान देना चाहिए. खान 2018 में "नया पाकिस्तान" बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए थे, लेकिन वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने की बुनियादी समस्या को दूर करने में बुरी तरह विफल रहे. जिससे विपक्ष को इमरान सरकार को टारगेट करने का मौका मिला.
इमरान इतिहास है- रेहम खान

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












