
पाकिस्तान ने क्यों दी भारत को T20 वर्ल्ड कप मैच बायकॉट की धमकी, मोहसिन नकवी ने अब बताई असली वजह
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख मोहसिन नक़वी ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच य की धमकी का मकसद सिर्फ बांग्लादेश को 'इंसाफ और सम्मान' दिलाना था. ICC द्वारा बांग्लादेश को हटाकर स्कॉटलैंड को शामिल करने के फैसले का पाकिस्तान ने विरोध किया. नकवी के अनुसार, जब बांग्लादेश की मांगें मान ली गईं, तब पाकिस्तान ने मैच खेलने का फैसला किया.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच के बायकॉट की धमकी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान की बातचीत में कोई शर्त नहीं थी, सिवाय इसके कि बांग्लादेश के साथ हुए 'अन्याय' को सुधारा जाए.
पेशावर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नकवी ने कहा- हमारी बातचीत में बांग्लादेश के अलावा कोई मुद्दा नहीं था. हमारा एकमात्र उद्देश्य था कि बांग्लादेश को सम्मान मिले और उनके साथ जो अन्याय हुआ था, उसे ठीक किया जाए.
ICC के फैसले से शुरू हुआ विवाद विवाद तब शुरू हुआ जब ICC बोर्ड वोटिंग के बाद T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया. बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को भारत जाने की अनुमति नहीं दी थी. यह फैसला उस समय और संवेदनशील हो गया जब BCCI ने IPL से मुस्तफिजुर रहमान को हटाया.
इस पूरे घटनाक्रम के बाद PCB ने ICC पर 'डबल स्टैंडर्ड' अपनाने का आरोप लगाया था और कहा था कि बांग्लादेश के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं हुआ.
पाकिस्तान ने क्यों दी थी बहिष्कार की धमकी? नकवी के अनुसार- भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करने की चेतावनी किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत एजेंडे के तहत नहीं थी, बल्कि यह बांग्लादेश के समर्थन में उठाया गया कदम था.
उन्होंने कहा- आपने देखा, बांग्लादेश जो चाहता था, वह मान लिया गया. हमारा कोई निजी उद्देश्य नहीं था. लोग कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन हमारा काम सिर्फ बांग्लादेश से जुड़ा था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








