पाकिस्तान कैसे कर सकता है टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई? 3 पॉइंट्स में समझें पूरी कहानी
AajTak
इंग्लैंड से टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में हार के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल का रास्ता बेहद कठिन हो गया है. दो मैचों में सिर्फ एक अंक के साथ अब उसे श्रीलंका को हराना ही होगा, साथ ही न्यूजीलैंड के हारने की दुआ करनी होगी. अगर समीकरण नहीं बने, तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को को दो विकेट से पीटकर टूर्नामेंट सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग सुरक्षित कर ली.अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए मैच का रुख पलट दिया और टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई.
अब पाकिस्तान के सामने ‘करो या मरो’ का समीकरण बन गया है, वहीं उसे टी20 वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने के लिए दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा. पाकिस्तान के खाते में दो मैचों से सिर्फ 1 पॉइंट है. पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश में धुल गया, जबकि इंग्लैंड से हार ने हालात और कठिन बना दिए. अब सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा.
क्या कहता है क्वालिफिकेशन का गणित? समझिए पूरा खेलपाकिस्तान की राह अब दूसरे मैचों के नतीजों पर टिकी है
क्या कहता है PAK का क्वालिफिकेशन का गणित?
यानी सीधा-सीधा कहें तो पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराना होगा. साथ ही यह दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच हार जाए, एक श्रीलंका से और एक इंग्लैंड से. अगर ऐसा होता है तो....
वहीं मामला अगर नेट रन रेट पर फंसा तो...

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








