
पाकिस्तान के मशहूर मौलाना ने गुरुद्वारे में ऐसा क्या किया जो भड़क गए मुसलमान
AajTak
पाकिस्तान समेत पूरे विश्व में प्रसिद्ध मौलाना तारिक जमील का करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाने पर बवाल मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. वहीं तालिबानी समर्थक भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
पाकिस्तान के महशूर मौलाना तारिक जमील के करतारपुर कॉरिडोर में गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने को लेकर बवाल मच गया है. मुस्लिमों के बड़े धार्मिक गुरु कहे जाने वाले तारिक जमील के गुरुद्वारे जाने पर सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि तालिबान से जुड़े कई लोग भी इसे गलत बता रहे हैं.
शनिवार को मौलाना तारिक जमील धार्मिक विद्वानों के साथ करतारपुर साहिब पहुंचे थे. जहां गुरुद्वारा दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी सरदार गोबिंद सिंह, पंजाब में विधायक सरदार रमेश सिंह अरोड़ समेत कई लोगों ने उनका स्वागत किया था.
करतारपुर पहुंचने के बाद मौलाना तारिक जमील ने कहा कि बाबा गुरु नानक इंसानियत और भाईचारे के समर्थक थे. गुरुद्वारे पहुंचे मौलाना तारिक जमील को प्रशासन की ओर से सरोपा और कृपाण भी भेंटस्वरूप दी गई.
तारिक जमील ने बताया शांति का कॉरिडोर इसके साथ ही मौलाना तारिक जमील ने गुरुद्वारे पहुंचे सिख श्रद्धालुओं से बात की. वहीं मौलाना तारिक जमील ने कहा कि करतारपुर शांति का कॉरिडोर है. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक वर्ग पूरी तरह से धार्मिक आजादी का आनंद ले रहा है.
मौलाना तारिक जमील ने अपनी यात्रा को लेकर ट्विटर पर भी जानकारी दी. मौलाना ने कहा कि, मैं करतापुर कॉरिडोर गया, जहां मैंने स्थानीय और विदेशी श्रद्धालुओं से मुलाकात की.
I visited Kartarpur Corridor, where I met the local and foreign pilgrims and was presented with presents by the management. pic.twitter.com/1iaIVb09Jv

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









