
पाकिस्तान का दुख क्यों कम नहीं हो रहा? रोटी के बाद अब पानी का गहरा संकट, कैसे बुझेगी प्यास?
AajTak
Pakistan के बलूचिस्तान के 25 फीसदी लोगों को ही पीने के लिए साफ पानी मिल पा रहा है. वहीं देश के पंजाब प्रांत में 75 फीसदी पीने की पानी की कमी हो गई है. सिंध प्रांत का भी कुछ ऐसा ही हाल है. कंगाल हो रहे पाकिस्तान को IMF ने भी मदद से इनकार कर दिया है.
पाकिस्तान (Pakistan) की हालत दिन-व-दिन बदहाल होती जा रही है. गेहूं की किल्लत के चलते रोटी के लिए जूझ रहे कंगाल देश के लिए पानी की समस्या (Pakistan Water Crisis) भी विकराल होती जा रही है. सिंध-पंजाब और बलूचिस्तान में जल संकट गहरा गया है. देश का खजाना लगातार खाली होता जा रहा है और सरकार के पास इस आर्थिक संकट से निकलने का कोई रास्ता नहीं है. कर्ज के लिए दूसरे देशों का मुंह ताक रहे पाकिस्तान को अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से भी झटका लगा है.
बलूचिस्तान में लगातार बिगड़ रहे हालात Pakistan के ताजा हालातों की बात करें तो अंधेरा मिटाने को देश के पास बिजली नहीं है, लोगों की थाली में रोटी नहीं है, खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस नहीं है और अब पीने के लिए पानी की भी किल्लत है. ऐसे में लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है. एएनआई की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान राज्य के तमाम हिस्से पानी की कमी से जूझ रहे हैं और ये समस्या विकराल होती जा रही है. इसमें बताया गया है कि प्रशासन की लापरवाही और देख-रेख के अभाव में पीने के पानी के फिल्टर प्लांट्स खराब होते जा रहे हैं. जिससे आर्थिक बदहाल देश में पानी की कमी गहरा रही है.
सिंध और पंजाब प्रांत में भी पानी की कमी रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान के बलूचिस्तान के 25 फीसदी लोगों को ही पीने के लिए साफ पानी मिल पा रहा है. सिर्फ बलूचिस्तान ही नहीं बल्कि सिंध प्रांत में भी कुछ इसी तरह के हालात देखने को मिल रहे हैं. इसके अलावा पंजाब प्रांत में पानी की समस्या हर बीतते दिन के साथ बढ़ती जा रही है. पंजाब में 1,27,800 क्यूसेक पानी की जरूरत है, जबकि उसे 53,100 क्यूसेक पानी की ही आपूर्ति हो पा रही है. राज्य में 75 फीसदी तक पानी की कमी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है.
अंधेरे में खाली पेट रहने को मजबूर लोग इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान (Pakistan Economic Crisis) में जो हालात बनते जा रहे हैं, वो श्रीलंका (Sri Lanka) की तरह ही नजर आ रहे हैं. देश का विदेशी मुद्रा भंडार इस हद तक कम हो गया है कि हफ्ते भर के आयात के लिए भी काफी नहीं है. बिजली संकट के चलते देश के कई राज्यों के शहर अंधेरे में डूबे हुए हैं. लोगों को खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस नहीं मिल रही है. 25 फीसदी के करीब पहुंची महंगाई दर के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 10,000 पाकिस्तान रुपये तक पहुंच गई है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो में देखने को मिला था कि गैस की किल्लत के चलते लोग प्लास्टिक बैग्स में एलपीजी स्टोर करने को मजबूर हैं.
Pak कर रहा आटे का अकाल का सामना अब बात करते हैं सबसे बड़ी समस्या की...यानी लोगों के पेट की आग की, तो बता दें गेहूं की देश में बड़ी किल्लत हो चुकी है और आटे के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं. कई शहरों में आटे की कीमत 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. लोगों की थाली से रोटी गायब हो रही है और अपने व अपने परिवार का पेट भरने के लिए लोग आटा लदे ट्रकों के पीछे कई किलोमीटर तक भागने को मजबूर हैं और एक-एक बोरी आटे के लिए मरने-मारने को भी तैयार नजर आ रहे हैं.
IMF ने दिया जोर का झटका फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने श्रीलंका की तरह ही डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में देश की सरकार अमेरिका-यूएई समेत दूसरे देशों से मदद की गुहार लगा रहा है. पाकिस्तान को 10 अरब डॉलर के विदेशी ऋण की तत्काल जरूरत है. इसके लिए वो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मदद की आस कर रहा था. रिपोर्ट की मानें तो आईएमएफ ने पाकिस्तान को कर्ज देने से इनकार कर दिया है. आईएमएफ ने संकटग्रस्त देश की मदद के लिए बचाव दल भेजने से भी साफ इनकार किया है. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने IMF से समीक्षा पूरी करने के लिए एक टीम भेजने का अनुरोध किया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



