
पाकिस्तान आज टी20 वर्ल्ड कप से होगा नॉकआउट? न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला
AajTak
न्यूजीलैंड की टीम यदि इंग्लैंड को हरा देती है तो पाकिस्तानी टीम का टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता कट जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को हराकर फॉर्म में आ चुकी है और उसका उसका आत्मविश्वास सातवें आसामान पर है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में शुक्रवार (27 फरवरी) को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम्स आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडिम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, वहीं न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब है.
श्रीलंका को 61 रनों से हराने के बाद न्यूजीलैंड का नेट रनरेट +3.050 हो गया है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कीवी टीम को सिर्फ बड़ी हार से बचना है. दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम का नेट रनरेट -0.461 है. उधर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड की बड़ी हार और श्रीलंका पर विशाल जीत की जरूरत है. यदि न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया, तो पाकिस्तानी टीम पूरी तरह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.
कप्तान मिचेल सेंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड की स्पिन चौकड़ी इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी के सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकती है. सेंटनर के साथ रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स और कोल मैककॉन्ची धीमी पिच पर असरदार साबित हो सकते हैं.
इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमान कप्तान हैरी ब्रूक के हाथों में है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था. टीम को अनुभवी जोस बटलर से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं विल जैक्स की ऑफ-स्पिन और लियाम डॉसन की लेफ्ट-आर्म स्पिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.
आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर अगर स्पिनरों को मदद मिलती है तो 165 से 175 के बीच का स्कोर मैच जिताऊ साबित हो सकता है. रचिन रवींद्र ने कहा कि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ जीत से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है. शुक्रवार का यह मुकाबला न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल की राह तय करेगा, जबकि इंग्लिश टीम इस मैच के जरिए सेमीफाइनल की तैयारी करना चाहेगी.
इंग्लैंड का फुल स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग और रेहान अहमद.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








