
पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में 13 आतंकियों को मार गिराया, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
AajTak
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 13 आतंकियों को बुधवार को उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने मार गिराया.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 13 आतंकियों को बुधवार को उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने मार गिराया. सेना के मीडिया विंग के एक बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने 24-25 दिसंबर को टीटीपी आतंकियों की कथित मौजूदगी पर दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरोगा में एक अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान भारी गोलीबारी हुई, जिसमें 13 आतंकवादी मारे गए.
बयान में कहा गया कि आतंकियों के पास से हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया. यह अभियान शनिवार को दक्षिण वजीरिस्तान के माकिन में एक चेकपोस्ट पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में 16 सैनिकों के मारे जाने के बाद चलाया गया. बयान में कहा गया कि टीटीपी आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और साथ ही निर्दोष नागरिकों की हत्या भी करते रहे हैं.
पाकिस्तानी हमले में 46 लोग मारे गए अफगान तालिबान ने कहा कि अफगानिस्तान के पूर्वी पकटिका प्रांत में मंगलवार को पाकिस्तानी सैन्य विमानों द्वारा की गई बमबारी में 46 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश बच्चे और महिलाएं थीं. अफगान तालिबान का कहना है कि वे इसका जवाब देंगे.
रॉयटर्स के मुताबिक तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने बताया कि अफगानिस्तान में चार स्थानों पर बमबारी हुई. इसमें छह लोग घायल भी हुए हैं. राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खौराजमी ने कहा कि अफगानिस्तान इस क्रूर कृत्य को सभी अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का घोर उल्लंघन मानता है और इसका जवाब दिया जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









