
पाकिस्तानी गेंदबाज के एक्शन पर मचा हो हल्ला, आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने उठाए सवाल, VIDEO
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन ग्रीन पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक की गेंद पर आउट होने के बाद काफी नाराज दिखे. ग्रीन मैदान से जाते वक्त थ्रोइंग एक्शन बनाकर 'चकिंग' का इशारा करते नजर आए.
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हर डिपार्टमेंट में पछाड़ते हुए 90 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. यह मुकाबला पाकिस्तान के दबदबे के लिए नहीं, बल्कि कंट्रोवर्सी के कारण भी चर्चा में रहा. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर नाराजगी जाहिर की.
ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान 11वें ओवर में यह विवाद खड़ा हुआ.. उस्मान तारिक ने रनअप के दौरान रुकते हुए लो-आर्म डिलीवरी फेंकी, जिस पर कैमरन ग्रीन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और पॉइंट पर कैच दे बैठे. ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की ओर से 20 गेंदों पर 35 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे, लेकिन तब तक टीम के पांच विकेट गिर चुके थे और रन चेज पूरी तरह बिखर चुका था.
आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन साफ तौर पर नाराज दिखे. पवेलियन लौटते वक्त उन्होंने फेंकने वाला एक्शन बनाकर ‘चकिंग’ का इशारा किया और बाउंड्री लाइन पार करने के बाद भी वही इशारा दोहराया. यह पल कैमरों में कैद हो गया और तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
पीएसएल में भी मचा था हंगामा उस्मान तारिक ने इस मैच में गेंदबाजी जारी रखी क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम या मैदानी अंपायर्स ने उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई थी. बता दें कि उस्मान को टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम में जगह मिली है, लेकिन उनके एक्शन को लेकर मचा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले साल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान ही संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते उनको रिपोर्ट किया गया था.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और टी20 इंटरनेशनल में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली, उन्होंने 40 गेंदों पर 76 रन ठोके, जिसमें ताकत और टाइमिंग का बेहतरीन मिश्रण दिखा. उनका साथ उस्मान खान ने दिया, जिन्होंने 36 गेंदों में 53 रनों की तेज़ पारी खेली. इन दोनों की बदौलत पाकिस्तान ने 198/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर बन गया.
पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को सांस लेने का मौका तक नहीं दिया. अबराार अहमद ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 14 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं शादाब खान ने 3/26 औरउस्मान तारिक ने 2/16 के आंकड़े दर्ज किए. हैरानी की बात यह रही कि ऑस्ट्रेलिया के सभी 10 विकेट स्पिन गेंदबाजो ने ही लिए. पूरी टीम 108 रन पर 15.4 ओवर में सिमट गई. पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत रही. इससे पहले 2018 में पाकिस्तान ने 66 रनों से जीत हासिल की थी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








