
पाकिस्तानी कनेक्शन पड़ा भारी, T20 वर्ल्ड कप के लिए इस खिलाड़ी को नहीं मिला भारत का VISA
AajTak
पाकिस्तान में जन्मे अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान को भारत का वीजा नहीं मिला है. 35 साल के इस क्रिकेटर ने मंगलवार (13 जनवरी) को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा – भारत का वीजा नहीं मिला लेकिन KFC जीत गया.
India Visa Denied: पाकिस्तान में जन्मे अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान Ali Khan को भारत का वीजा नहीं मिला है. उन्होंने इसे लेकर इंस्टाग्राम पर दर्द जताया है. अली खान का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अटक शहर में हुआ था. फिलहाल वह अमेरिका की नेशनल टीम के अहम सदस्य हैं और कई बड़े टूर्नामेंट खेल चुके हैं.
अली खान का USA टीम के लिए शानदार रिकॉर्ड रहा है. खान अब तक अमेरिका के लिए 15 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. वनडे में उन्होंने 33 विकेट और टी20 में 16 विकेट चटकाए हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में USA टीम का हिस्सा थे. इस टूर्नामेंट में उन्होंने भारत के खिलाफ ऋषभ पंत को आउट किया. पाकिस्तान के खिलाफ फखर जमां का विकेट लिया.
अली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना फोटो शेयर कर लिखा– भारत का वीजा नहीं मिला लेकिन KFC जीत गया.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी खेलेंगे? अली खान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी USA टीम में चुना जाना तय माना जा रहा है. हालांकि, अब तक अमेरिकी टीम का ऐलान नहीं हुआ है. अली खान अब तक 99 टी20 मैच खेल चुके हैं, इसमें वो 93 विकेट अपने नाम कर चुके हैं इसके अलावा वह कोलकाता नाइटराइडर्स से भी जुड़े थे. उन्हें हैरी गुर्ने (Harry Gurney) के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है. वर्ल्ड कप का आयोजन भारत के 5 शहरों अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में होगा. वहीं श्रीलंका में 3 वेन्यू कोलंबो (RPS और SSC), पल्लेकेले में होगा. वहीं USA टीम Group A में है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स भी शामिल है. USA अपने 4 में से 3 मैच भारत में खेलेगा.
कब कब हैं USA के टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबले? USA का पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ होगा. इसके बाद 10 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो में 13 और 15 फरवरी को चेन्नई में नीदरलैंड्स और नामीबिया से मुकाबले खेले जाएंगे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








