
पाकिस्तानी एयर होस्टेस का कारनामा, डॉलर-रियाल की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ी गई, देखें VIDEO
AajTak
पाकिस्तान की एक एयर होस्टेस को अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है. संघीय जांच एजेंसी (FIA) इमिग्रेशन की मदद से कस्टम के अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. एयर होस्टेस को उसके मोजों में छिपे अमेरिकी डॉलर और सऊदी रियाल मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है.
पाकिस्तान की सरकारी विमान कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की एक एयर होस्टेस का एक चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है. दरअसल, PIA की एक एयर होस्टेस डॉलर और रियाल जैसी विदेशी करेंसी की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ी गई है. एयर होस्टेस इस करेंसी की तस्करी मोजे में छुपाकर कर रही थी. पाकिस्तानी मुद्रा में इसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है.
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जांच एजेंसी के कर्मचारी एयर होस्टेस के मोजों से नोटों की गड्डी निकालते नजर आ रहे हैं. एयर होस्टेस को पाकिस्तान के अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है. संघीय जांच एजेंसी (FIA) इमिग्रेशन की मदद से कस्टम के अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. एयर होस्टेस को उसके मोजों में छिपे अमेरिकी डॉलर और सऊदी रियाल मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है.
लाहौर से जेद्दा जा रही थी फ्लाइट
डिप्टी कलेक्टर कस्टम्स राजा बिलाल ने बताया कि एयर होस्टेस के पास से 37,318 डॉलर और 40 हजार सऊदी रियाल बरामद किए गए हैं. वह लाहौर से जेद्दा जा रही पीआईए फ्लाइट में सवार थी. संदेह होने पर विमान से उतारकर उसकी तलाशी ली गई थी, जिसमें छिपे हुए नोट बरामद हुए थे. एयर होस्टेस के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जांच टीम को सौंप दिया गया है.
पहले भी पकड़ी गई हैं एयर होस्टेस
डिप्टी कलेक्टर बिलाल ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री और एफबीआर चेयरमैन के निर्देशों का पालन करते हुए सरकार करेंसी तस्करी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. पीआईए के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. इससे पहले साल 2024 की शुरुआत में भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है. तब कनाडा जाने वाली फ्लाइट में तैनात पीआईए की एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट को टोरंटो एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था, उसके पास कई पासपोर्ट पाए गए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








