
पांचवीं मंजिल से गिरी बच्ची, हवा में ही 'सुपरहीरो' ने कर लिया कैच! VIDEO
AajTak
वायरल वीडियो में एक लड़की पांचवी मंजिल से अपने घर की खिड़की से लटककर नीचे गिरती हुई दिख रही है. रास्ते से गुजर रहे एक शख्स ने इस लड़की को पकड़ लिया. जिस शख्स ने इस लड़की को पकड़ा, उसे लोग सोशल मीडिया पर 'सुपरहीरो' कह रहे हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे हजारों बार देखा जा चुका है.
एक शख्स उस समय हीरो बन गया, जब उसने पांचवे फ्लोर से गिरी दो साल की मासूम लड़की को जमीन पर गिरने से पहले ही पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर लोग अब उसे 'सुपरहीरो' कह रहे हैं. यह मामला चीन में सामने आया है. इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
झेझियांग प्रांत के निवासी 31 साल के शेन डॉन्ग तोंगजियांग में अपनी कार पार्किंग कर सड़क से गुजर रहे थे. वह पास के ही एक बैंक में काम करते हैं. कार पार्क करने के बाद उन्होंने एक जोरदार आवाज सुनी. एक छोटी बच्ची स्टील की छत पर आ गिरी. इसके बाद वह पहली मंजिल के किनारे पर आकर गिरी. वह नीचे सड़क पर गिरती, उससे पहले ही शेन ने इस लड़की को हवा में ही पकड़ लिया.
शेन ने Qianjiang Evening News से बात करते हुए कहा, जब वह पहली मंजिल की टैरेस के किनारे पर आकर गिरी, तब तक उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि यह कोई बच्ची है.
शेन ने कहा कि वह लकी रहे कि उन्होंने समय पर बच्ची को पकड़ लिया. अगर वह ऐसा नहीं कर पाते तो वह बहुत ही खराब महसूस करते. वैसे यह बात सही भी है कि अगर शेन मौके पर नहीं होते तो बच्ची के साथ कुछ भी हो सकता था. गनीमत यह भी रही कि बच्ची सीधे नीचे नहीं गिरी.
इस चौंकाने वाली घटना का फुटेज स्थानीय पुलिस ने Weibo पर जारी किया है. Weibo माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter का चीनी वर्जन है. जिस तरह शेन ने इस नन्ही मासूम की जान बचाई. उसका वीडियो सामने आने के बाद Weibo यूजर्स उन्हें 'सुपरहीरो' करार दे रहे हैं. इस हादसे में लड़की घायल हो गई है.
लड़की के पैर और फेफड़े में चोट आई है. लड़की का अस्पताल में उपचार चल रहा है. उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. वहीं शेन का मोबाइल भी बच्ची को पकड़ते हुए टूट गया.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









