
पहले PCB चीफ मोहसिन नकवी पर हमला, अब नरमी... 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर के बदल गए सुर
AajTak
भारत से करारी हार के बाद शोएब अख्तर ने PCB और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला, लेकिन विवाद बढ़ते ही उन्होंने अपने रुख में नरमी दिखा दी. शुरुआती बयान में जहां उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाए, वहीं बाद में उन्होंने बात को संतुलित करने की कोशिश की. लेकिन अब उनके सुर मोहसिन नकवी को लेकर बदल गए हैं.
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बयानबाज़ी का दौर तेज हो गया है. पूर्व तेज गेंदबाज रावलपिंंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने पहले पाकिस्तान क्रिकेट सिस्टम पर जमकर निशाना साधा, लेकिन बाद में अपने ही बयान से पीछे हटते नजर आए.
भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (17 फरवरी) को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराया, जिसके बाद अख्तर ने खुलकर नाराजगी जताई. उन्होंने सीधे तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा हालात में टीम सही दिशा में नहीं जा रही.
यह भी पढ़ें: 'जिसे काम नहीं आता, उसे कुर्सी क्यों...', पाकिस्तान की हार से बौखलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी को कहा अयोग्य
अख्तर के निशाने पर खास तौर से PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी रहे. उन्होंने उनकी नेतृत्व क्षमता और क्रिकेटिंग समझ को लेकर तीखी टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई.
हालांकि, बयान के तूल पकड़ने और आलोचना बढ़ने के बाद अख्तर का रुख बदला हुआ दिखाई दिया. बाद में उन्होंने अपने शब्दों को थोड़ा नरम करते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी व्यक्ति विशेष पर हमला करना नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी की बात उठाना थी.
इस पूरे घटनाक्रम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के कामकाज, चयन नीति और टीम मैनेजमेंट पर फिर से बहस छेड़ दी है. पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बड़े मैचों में हार के बाद सिस्टम की जवाबदेही तय होना जरूरी है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








