
पहले दिन ही टूट गया सीजफायर! हिज्बुल्लाह को लेकर सीधे भिड़ गया इजरायल, लेबनान ने भी दिखाईं आंखें
AajTak
अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से हुए सीजफायर समझौते की शर्तों के तहत हिज्बुल्लाह के लड़ाकों और इजरायली सेना को इन 60 दिनों के भीतर पूरी तरह से दक्षिणी लेबनान से पीछे हट जाना है. इसके बाद लेबनान की सेना और संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत इन इलाकों में तैनात होंगे.
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच 60 दिनों के सीजफायर को लागू हुए दो दिन हो चुके हैं. लेकिन दो दिनों के भीतर ही सीजफायर के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं. दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर सीजफायर एग्रीमेंट का उल्लंघन करने के आरोप लगा रहे हैं.
इजरायली सेना का कहना है कि कुछ संदिग्धों के गाड़ियों के काफिले को दक्षिणी लेबनान की ओर जाते देखा गया, जिस वजह से उन्होंने हमला किया. हिज्बुल्लाह ने सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन किया है, जिस वजह से हमने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में अटैक किया.
लेबनान की सेना ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि नेतन्याहू की सेना ने बुधवार और गुरुवार को कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिज्बुल्लाह की सेंट्रल लीडरशिप ने जारी बयान में कहा है कि हमारी उंगलियां ट्रिगर पर रखी हुई हैं और हम लेबनान की सीमा के पार भी इजराइली सेना की वापसी पर नजर रखेंगे.
अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से हुए सीजफायर समझौते की शर्तों के तहत हिज्बुल्लाह के लड़ाकों और इजरायली सेना को इन 60 दिनों के भीतर पूरी तरह से दक्षिणी लेबनान से पीछे हट जाना है. इसके बाद लेबनान की सेना और संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत इन इलाकों में तैनात होंगे.
बता दें कि बुधवार सुबह शुरू हुए सीजफायर के बाद इजरायल ने लिटानी नदी के पास बेसारिया के पास एयरस्ट्राइक की. इस डील में कहा गया है कि लेबनान में लिाटनी नदी के आसपास के इलाकों में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को नष्ट किया जाएगा.
सीजफायर उल्लंघन पर नेतन्याहू ने क्या कहा था?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









