
पहली विदेश यात्रा पर 15 दिसंबर को भारत आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके
AajTak
15-17 दिसंबर की यात्रा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद दिसानायके की पहली विदेश यात्रा है. जानकारी के अनुसार, भारत दौरे का निमंत्रण विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया था, जिन्होंने दिसानायके की जीत के एक पखवाड़े से भी कम समय बाद कोलंबो का दौरा किया था.
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके 15 दिसंबर से भारत की दो दिवसीय यात्रा करेंगे, यह पद संभालने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा होगी. इसकी घोषणा मंगलवार को की गई है. कैबिनेट प्रवक्ता नलिंदा जयथिसा ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा, 'अपनी यात्रा के दौरान, दिसानायके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.'
इस यात्रा पर उनके साथ श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ और उप वित्त मंत्री अनिल जयंता फर्नांडो भी होंगे. 15-17 दिसंबर की यात्रा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद दिसानायके की पहली विदेश यात्रा है. जानकारी के अनुसार, भारत दौरे का निमंत्रण विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया था, जिन्होंने दिसानायके की जीत के एक पखवाड़े से भी कम समय बाद कोलंबो का दौरा किया था.
23 सितंबर को दिसानायके के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) सरकार के सत्ता में आने के बाद जयशंकर श्रीलंका का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता थे.
राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की नेशनल पीपुल्स पॉवर (NPP) ने संसद की 225 में से 159 सीटें जीती थीं. 2020 के चुनाव में NPP सिर्फ 3 सीटें ही जीत सकी थी. इस बार NPP को 62 फीसदी वोट मिले हैं.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका में वामपंथी सरकार लेकिन फिर भी इंडिया से दोस्ती कैसे है मजबूरी?श्रीलंका के लिए क्यों मजबूरी है भारत?
दिसानायके चाहकर भी भारत के साथ संबंध नहीं बिगाड़ सकते, क्योंकि इससे उसकी अर्थव्यवस्था को चोट पहुंच सकती है. जबकि, दिसानायके को जनता ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के वादे के कारण सत्ता सौंपी है. चीन के बाद भारत, श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी देश है. पेट्रोलियम के लिए श्रीलंका बहुत हद तक भारत पर ही निर्भर है. हालांकि, वो चीन को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते, लेकिन दिसानायके और उनकी सरकार के लिए भारत से रिश्ते बेहतर करना मजबूरी भी है, क्योंकि उन्होंने देखा है कि जरूरत पड़ने पर भारत ही उनके काम आएगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









