
पहचान बदल इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री Mansukh Mandaviya, जानें फिर क्या हुआ
Zee News
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) 31 अगस्त की रात पहचान बदलकर दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल (CGHS Dispensary) में इलाज कराने पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्था के काफी प्रभावित हुए.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) एक्शन में हैं और लगातार अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं. इस बीच स्वास्थ्य मंत्री 31 अगस्त की रात दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में पहचान बदलकर इलाज कराने पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्था के काफी प्रभावित हुए. इसके बाद उन्होंने इलाज करने वाले डॉक्टर को बुला कर मंत्रालय में सम्मानित किया. CGHS सेवा की व्यवस्था को परखने के लिये मैं एक सामान्य रोगी बनकर दिल्ली की एक डिस्पेंसरी में गया। Delhi: Union Health Min Mansukh Mandaviya writes to a doctor, Dr Arvind Kumar whose CGHS dispensary he visited as a regular patient, under a different name, last night मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट कर कहा, 'CGHS सेवा की व्यवस्था को परखने के लिए मैं एक सामान्य रोगी बनकर दिल्ली की एक डिस्पेंसरी में गया. मुझे खुशी हुई कि वहां कार्यरत डॉक्टर अरविंद कुमार जी की ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और उनका सेवा भाव प्रेरित करने वाला है. अपने कार्य के प्रति उनके समर्पण की मैं सराहना करता हूं.' His letter reads "Your politeness, expertise & devotion to work is inspiring to all doctors across the country"More Related News
