
पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी ने लिया सेक्स चेंज कराने का फैसला, जानें प्रक्रिया
AajTak
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेताना भट्टाचार्य ने अपना जेंडर चेंज कराने का फैसला किया है जिसके लिए वो ऑपरेशन कराएंगी. उन्होंने कहा कि वो खुद को एक पुरुष की तरह देखती हैं और इसलिए अब वो शारीरिक तौर पर भी पूरी तरह पुरुष बनना चाहती हैं.
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य ने अपना जेंडर बदलवाने का फैसला किया है. वो ऑपरेशन के जरिए अपना सेक्स चेंज कराकर 'सुचेतन' बनना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने कानूनी सलाह लेना भी शुरू कर दिया है. उन्होंने आगे की प्रक्रिया के लिए मनोचिकित्सकों से भी संपर्क किया है. सुचेतना ने हाल ही में एलजीबीटीक्यू वर्कशॉप में भाग लिया था. उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, ''मेरे इस कदम के पीछे मेरे माता-पिता की पहचान या पारिवारिक पहचान का लेना-देना नहीं है. मैं ऐसा अपने एलजीबीटीक्यू आंदोलन के हिस्से के रूप में कर रही हूं. मैं एक ट्रांस-मैन के रूप में हर दिन होने वाले सामाजिक उत्पीड़न को रोकना चाहती हूं.''
उन्होंने आगे कहा, ''मैं बालिग हूं और अब मैं 41 साल की हो गई हूं. नतीजन मैं अपनी जिंदगी से जुड़े सारे फैसले खुद ले सकती हूं. कृपया मेरे माता-पिता को इसमें न घसीटें. पुरुष मानसिक रूप से भी पुरुष होते हैं जैसे मैं खुद को मानसिक रूप से पुरुष मानती हूं. मैं चाहती हूं कि अब शारीरिक रूप से भी मैं पुरुष ही बन जाऊं.''
सुचेतना मानती है कि उनके पिता इस फैसले का समर्थन करेंगे क्योंकि वह बचपन से ही इसके बारे में जानते हैं.
उन्होंने कहा, ''मैंने यह फैसला किया है. मैं लड़ूंगी. मुझमें वह साहस है. मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है. मैं सभी के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं.''
सुचेतना ने मीडिया से इस खबर को तोड़ मरोड़ कर पेश ना करने की भी अपील की.
उन्होंने कहा, ''यह निर्णय सिर्फ मेरा है. मैं सभी से अपील करूंगी कि इस खबर को तोड़ मरोड़ कर पेश ना करें. यह मेरा अपना संघर्ष है. मैं इससे अकेले लड़ना चाहती हूं. कभी नहीं से देर हो जाना अच्छा है. मैं बचपन से ऐसा चाहती थी. कई लोगों ने इसका समर्थन किया तो कई लोगों ने हंगामा भी किया. मानसिक रूप से मैं एक ट्रांस-मैन हूं और शारीरिक रूप से भी मैं वैसा ही बनना चाहती हूं.''

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









