
पर्दे के पीछे डील, ICC ने दी पाकिस्तान को रियायतें , PCB को 'बंद लिफाफे' में क्या मिला?
AajTak
भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच के बायकॉट को खत्म करने के बदले PCB को ICC से कुछ रियायतें मिली हैं, लेकिन उनका खुलासा टूर्नामेंट के बाद होगा. श्रीलंका राष्ट्रपति और बैक-चैनल बातचीत से फैसला बदला. ICC ने BCB को राहत दी, PCB के फायदे फिलहाल गोपनीय हैं.
भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच के बायकॉट को खत्म करने के बदले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से कुछ रियायतें दी गई हैं, लेकिन इनका सार्वजनिक खुलासा T20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद ही किया जाएगा. यह जानकारी PCB से जुड़े सूत्रों ने दी.
एक PCB सूत्र ने PTI से कहा- ICC और PCB के बीच जो भी सहमति बनी है, उसकी शर्तें वर्ल्ड कप के बाद ही सामने लाई जाएंगी. ICC ने हालांकि सोमवार को यह स्पष्ट कर दिया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भारत में खेलने से इनकार करने के बावजूद किसी तरह के प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा और उसे 2028-2031 राउंड में एक ICC टूर्नामेंट (संभावित रूप से अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप) की मेजबानी दी जाएगी.
गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान के 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले T20 वर्ल्ड कप ग्रुप मैच के बायकॉट का ऐलान किया था. यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया था, जिसे सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार करने पर टूर्नामेंट से हटाया गया था.
सूत्रों के मुताबिक- इस मुद्दे पर कई स्तरों पर बातचीत हुई, जिसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की दखल, बैक-चैनल वार्ता और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अपील अहम रही. BCB ने पाकिस्तान से व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए रुख बदलने का अनुरोध किया था.
एक अन्य सूत्र ने बताया कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति की कॉल और पाकिस्तान सरकार के टॉप लेवल से दी गई ब्रीफिंग ने बायकॉट खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई. इसके बाद PCB को यह भी मंजूरी दे दी गई कि यदि टूर्नामेंट के नॉकआउट या आगे के चरणों में भारत से दोबारा मुकाबला होता है, तो टीम खेलेगी.
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, जो PCB के पैटर्न-इन-चीफ भी हैं. उनको यह भी बताया गया था कि भारत के खिलाफ ना खेलने की आधिकारिक अधिसूचना जारी करने से पाकिस्तान को क्या नुकसान हो सकता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








