
पन्नू केस में अमेरिकी चिंताओं की जांच के लिए बनी हाई लेवल कमेटी, ब्रिटिश अखबार ने किया था ये दावा
AajTak
अमेरिका की तरफ से सुरक्षा वार्ता पर इनपुट साझा किए जाने के बाद भारत ने एक उच्च स्तरीय जांच पैनल का गठन किया है. दरअसल, फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची गई थी, जिसे अमेरिका ने नाकाम कर दिया. इस मामले को अमेरिका ने भारत सरकार के समक्ष भी उठाया है.
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को लेकर दावे पर भारत सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि हमने अमेरिकी खुफिया इनपुट को गंभीरता से लिया है और जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित की है. बुधवार को इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है. MEA ने कहा, भारत-अमेरिका सुरक्षा सहयोग पर हालिया चर्चा के दौरान यूएस की तरफ से संगठित अपराधियों, बंदूक चलाने वालों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ संबंधित इनपुट साझा किए जाने के बाद भारत ने एक उच्च स्तरीय जांच पैनल का गठन किया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बुधवार को भारत-अमेरिका सुरक्षा सहयोग पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा, हम पहले ही कह चुके हैं कि द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर चर्चा के दौरान अमेरिका ने संगठित अपराधियों, बंदूक चलाने वालों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ से संबंधित कुछ इनपुट साझा किए थे. हमने यह भी संकेत दिया था कि भारत ऐसे इनपुट को गंभीरता से लेता है. क्योंकि ये चीजें हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी प्रभाव डालती हैं और संबंधित विभाग पहले से ही इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं.
'जरूरी कार्रवाई करेगी भारत सरकार'
उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में बताया गया है कि 18 नवंबर को भारत सरकार ने मामले के सभी प्रासंगिक पहलुओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है. भारत सरकार जांच कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर जरूरी कार्रवाई करेगी.
'अमेरिका ने भारत पर लगाया था आरोप'
दरअसल, यह घटनाक्रम फाइनेंशियल टाइम्स की उस रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें अज्ञात अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश को विफल कर दिया है. अखबार ने यह भी बताया था कि अमेरिकी सरकार ने इस चिंता पर भारत को 'चेतावनी' जारी की थी कि नई दिल्ली पन्नू को खत्म करने की 'साजिश में शामिल' थी. हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है कह यह मामला कब का है. अब तक अमेरिका की तरफ से भी इस रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










