
'पत्नी को बहन के खिलाफ चुनाव लड़वाना मेरी गलती थी', बोले अजित पवार, सुप्रिया सुले का भी आया रिएक्शन
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में बहन के खिलाफ पत्नी को चुनाव लड़ाना मेरी गलती थी. मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था. मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में बहन के खिलाफ पत्नी को चुनाव लड़ाना मेरी गलती थी. मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था. मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं. बता दें कि बारामती लोकसभा क्षेत्र से सुप्रिया सुले के खिलाफ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने चुनाव लड़ा था. सुप्रिया सुले को जीत मिली थी.क्या बोले अजित पवार महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. इसी बीच अजित पवार राज्यव्यापी 'जन सम्मान यात्रा' पर निकले हैं. इस दौरान पवार ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राजनीति को घर के भीतर नहीं आने देना चाहिए. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं। मैंने अपनी बहन के खिलाफ सुनेत्रा को मैदान में उतारकर गलती की। ऐसा नहीं होना चाहिए था। लेकिन (एनसीपी के) संसदीय बोर्ड ने यह फैसला लिया था. लेकिन अब मुझे लगता है कि यह एक गलत फैसला था.'सुप्रिया सुले ने दिया रिएक्शन अजित पवार के इस बयान पर अब विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. शरद पवार की बेटी और अजित पवार की बहन सुप्रिया सुले ने इस बयान पर कहा कि उन्हें इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने टीवी नहीं देखा है. वहीं, कांग्रेस नेता मानिकराव ने कहा कि धीरे-धीरे अजित पवार को अपनी सभी गलतियों का एहसास होगा.
बारामती में ननद-भौजाई की हुई थी टक्कर
बता दें कि लोकसभा चुनाव में बारामती की सीट काफी चर्चा में रही थी. इस सीट पर वैसे तो लंबे समय से शरद पवार का कब्जा रहा है. लेकिन अजित पवार की बगावत और फिर सुप्रिया सुले के खिलाफ सुनेत्रा पवार को टिकट देने से ये सीट काफी चर्चा में रही थी. हालांकि, इस चुनाव में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को जीत मिली थी.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव से पहले आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग कर शरद पवार ने क्या दांव चल दिया है?अजित पवार ने शरद पवार को दिया था झटका
दरअसल, महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता रहे अजित पवार ने उस वक्त शरद पवार को बड़ा झटका दिया था, जब अपने समर्थित विधायकों के साथ उन्होंने राजभवन पहुंचकर डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली थी. जानकारों का कहना है कि शरद पवार की राजनीतिक विरासत के वारिस के रूप में देखे जाते रहे अजित पवार पिछले कुछ समय से पार्टी में ही एक तरह से अलग-थलग पड़ते जा रहे थे. इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया था.
कहा गया था कि अजित पवार पार्टी में सुप्रिया सुले की बढ़ती सक्रियता से नाखुश थे. इसके बाद शरद पवार और अजित पवार में असली एनसीपी को लेकर लंबे समय तक रस्साकसी चली. आखिरकार चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली एनसीपी माना था. इसके साथ ही पार्टी का चुनाव चिह्न घड़ी और पार्टी का नाम भी शरद पवार से छिन गया था.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







