
पटना टेरर मॉड्यूल: 15 हजार युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग, हवाला से फंडिंग... आरोपियों ने किए बड़े खुलासे
AajTak
Patna Terror Module Updates: पूर्णिया हेडक्वार्टर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को रजिस्टर हाथ लगा है. रजिस्टर में कई मोबाइल नंबर दर्ज हैं. अब इन नंबरों को खंगाला जा रहा है.
बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. बिहार पुलिस की एसआईटी की पूछताछ में आरोपी अतहर परवेज और मो. जलालुद्दीन ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एसआईटी के सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने एसआईटी को बताया कि अब तक वे बिहार के 15 हजार से ज्यादा युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे चुके हैं.
पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले आक्रोशित युवाओं का चयन किया. इस कड़ी में राज्य के 15 जिलों में कैंप ऑफिस खोला गया. पूर्णिया में पीएफआई का हेडक्वार्टर बनाया गया. पूर्णिया को इसलिए हेडक्वार्टर के रूप में इसलिए चुना गया, क्योंकि सीमांचल से आने वाले युवाओं की संख्या संगठन में ज्यादा बताई जा रही है.
दोनों आरोपियों ने एसआईटी के सामने माना कि ट्रेनिंग देने के लिए बेरोजगार और अनपढ़ युवाओं को वे टारगेट करते थे. अपने संगठन से जोड़ने के लिए उनका ब्रेनबॉश करते थे. उन्हें कई तरह की बातें बताई जाती थीं. इसके बाद वो ट्रेनिंग के लिए तैयार होते थे.
पुलिस के हाथ अहम सबूत बता दें कि फुलवारी शरीफ के नया टोला से 11 जुलाई को पटना पुलिस ने अतहर परवेज और मो. जलालुद्दीन को अपनी गिरफ्त में लिया था. शुरुआती पूछताछ के बाद 13 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार किया. पूछताछ के लिए 16 जुलाई को उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं.
सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपियों से एसआईटी ने अलग-अलग पूछताछ की. जब दोनों के बयान अलग-अलग मिले, तो उन्हें आमने-सामने बैठाया गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बरगलाने की भी कोशिश की. इस बीच पूर्णिया हेडक्वार्टर पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन दफ्तर वहां बंद मिला. वहां आने वाले लोगों के नाम का रजिस्टर पुलिस के हाथ लगा है. जिसपर मोबाइल नंबर लिखा हुआ है. सभी नंबरों को खंगाला जा रहा है.
रिमांड पर लिए गए दोनों शख्स से PFI की फंडिंग को लेकर सवाल पूछे गए. उनसे पूछा गया कि कब किसने और कितने रुपए दिए? PFI के बैंक अकाउंट में करीब 90 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन का सबूत मिला है. आशंका जताई जा रही है कि हवाला के जरिए PFI को रुपयों की फंडिंग की जाती थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










