
पकड़ी गई चीन की चाल, नाम बदलकर किया था भारत में लॉन्च, सरकार ने बैन किए 54 ऐप्स
AajTak
Chinese App Ban: सरकार ने एक बार फिर डेटा चुरा रहे ऐप्स पर शिकंजा कसा है. सूत्रों की मानें तो 54 ऐसे ऐप्स को बैन किया गया है, जो यूजर्स का डेटा चीनी सर्वर पर भेज रहे थे या संदिग्ध सॉफ्टवेयर पर काम कर रहे थे. इसमें बहुत से ऐसे ऐप्स भी हैं, जिन्हें पहले भी बैन किया गया था.
सरकार ने एक बार फिर नकेल कसते हुए 54 ऐप्स को बैन कर दिया है. Ministry of Electronics and Information Technology के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने 54 ऐप्स को बैन किया है. बता दें कि साल 2022 में यह पहला मौका है, जब सरकार ने ऐप्स पर नकेल कसते हुए इन्हें बैन किया है. साल 2020 से अब तक सरकार 270 से ज्यादा ऐप्स को बैन कर चुकी है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











