
पंजाब कांग्रेस में कलह, दिल्ली में पार्टी पैनल से मिले सिद्धू, कहा- सत्य प्रताड़ित हो सकता है, पराजित नहीं
AajTak
पंजाब कांग्रेस में जारी हलचल के बीच मंगलवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली में पार्टी के पैनल से मुलाकात की. हाई कमान द्वारा बनाए गए इस पैनल से पंजाब कांग्रेस के सभी नेता मिल रहे हैं और अपनी बातों को रख रहे हैं.
कोरोना संकट काल के बीच पंजाब की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है. पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसे में कांग्रेस हाईकमान ने सभी विधायकों, मंत्रियों और राज्य के नेताओं को दिल्ली बुलाया है. इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली में हाई कमान द्वारा बनाए गए पैनल से मुलाकात की. नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मुलाकात के बाद कहा कि मैं हाई कमान के बुलावे पर यहां आया हूं, पंजाब के लोगों की आवाज़ पहुंचाने आया हूं. मैंने पंजाब के सच और हक की आवाज़ मैंने हाई कमान को बताई है. सिद्धू ने कहा कि मेरा स्टैंड है कि पंजाब के लोगों की लोकतांत्रिक ताकत है, वो उन्हें मिलनी चाहिए. जो सत्य है, मैं उसे पूरी तरह प्रशस्त करके आया हूं. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता है, हमें पंजाब को जिताना है. सिद्धू ने कहा कि हर पंजाब विरोधी ताकत हारेगी. I came here to present people's voices from grass root level to High Command. My stand on democratic power remains the same. The power of the people must return to the people. I have clearly stated the truth: Navjot Singh Sidhu, Punjab MLA after meeting Congress leaders in Delhi pic.twitter.com/38HlKbPR31
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.








