
पंजाब: एक ही रात में चमकी महिला की किस्मत, लगी 1 करोड़ की लॉटरी, कबाड़ का काम करता है परिवार
AajTak
पंजाब के मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में कबाड़ का काम करने वाले एक परिवार की महिला का पंजाब स्टेट डियर 100 मासिक लॉटरी में एक करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला है.
एक हिंदी फिल्म में गाना है 'देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के'. यही हुआ है पंजाब में कबाड़ का काम करने वाले एक परिवार के साथ. पंजाब के मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में कबाड़ का काम करने वाले एक परिवार की महिला की पंजाब स्टेट डियर 100 मासिक लॉटरी में एक करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला है. वैसे तो परिवार पिछले लंबे समय से लॉटरी डालता आ रहा है, लेकिन इस बार निकले बंपर इनाम से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है. कहां इस परिवार पर रहने के लिए पर्याप्त घर नहीं था. अब एक रात में ही 1 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई है.More Related News













