
न कत्ल का तरीका, न मोटिव बता रही सूचना सेठ... 10 दिन बाद भी अनसुलझे हैं गोवा हत्याकांड के ये राज
AajTak
Killer Mother Soochna: गोवा पुलिस ने बीते मंगलवार यानी 16 जनवरी को एक साइकोलॉजिस्ट यानी मनोवैज्ञानिक की मदद से सूचना सेठ से नए सिरे से बातचीत करने की कोशिश की. लेकिन कहानी में मनोवैज्ञानिक की एंट्री के बावजूद सूचना ने खुल कर किसी भी बात का जवाब नहीं दिया.
Killer Mother Soochna Seth: कातिल मां सूचना अपने मासूम बेटे की लाश के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई थी. लेकिन पुलिस को पिछले दस दिनों से एक सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है. सवाल ये कि आखिर सूचना ने अपने चार साल के बेटे की जान कैसे ली? सूचना लगातार गोवा पुलिस को गुमराह कर रही है. और इसी वजह से गोवा पुलिस पहली बार मनौवैज्ञानिक की मौजूदगी में सूचना से पूछताछ कर रही है.
11 दिन बाद भी अनसुलझे हैं कई सवाल वैसे तो गोवा पुलिस सूचना सेठ के हाथों उसके चार साल के बेटे के क़त्ल का मामले को एक ओपन एंड शट केस मान कर चल रही थी. जिसमें पुलिस ने वारदात के सामने आने के चंद घंटे बाद ही ना सिर्फ बच्चे की लाश बरामद कर ली, बल्कि क़त्ल के इल्जाम में बच्चे की मां सूचना सेठ को भी गिरफ्तार कर लिया. मगर हक़ीकत यही है कि इस वारदात का खुलासा हुए 11 दिनों का वक़्त गुजर जाने के बावजूद फिलहाल इस क़त्ल को लेकर बेशुमार सवाल हैं. यहां तक कि क़त्ल का मोटिव भी पूरी तरह साफ नहीं है.
सूचना की साइकोलॉजिकल काउंसिंग इसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि पूरे वारदात को लेकर सूचना सेठ ने अपना मुंह सी रखा है. वो कुछ भी बोलने को राज़ी नहीं. और यही वजह है कि अब गोवा पुलिस ने सूचना से सीधी पूछताछ करने की जगह उसकी साइकोलॉजिकल काउंसिंग करने की शुरुआत की है, ताकि वो उसे सीने में दफ़्न राज़ को बाहर निकाल सके.
मनोवैज्ञानिक की मौजूदगी में पूछताछ गोवा पुलिस ने बीते मंगलवार यानी 16 जनवरी को एक साइकोलॉजिस्ट यानी मनोवैज्ञानिक की मदद से सूचना सेठ से नए सिरे से बातचीत करने की कोशिश की. लेकिन कहानी में मनोवैज्ञानिक की एंट्री के बावजूद सूचना ने खुल कर किसी भी बात का जवाब नहीं दिया. और तब मनोवैज्ञानिक ने अपना सेशन पूरा होने के बाद गोवा पुलिस को ये सुझाव दिया कि वो सूचना से कत्ल के राज़ उगलवाने में कोई जल्दी ना करे, बल्कि सूचना के थोड़ा और नॉर्मल होने और खुलने का इंतज़ार करें, ताकि वो खुल कर अपने दिल की बात कह सके.
'अदृश्य खोल' की थ्योरी मनोवैज्ञानिक ने गोवा पुलिस से ये भी कहा कि अगर सूचना के साथ पूछताछ के मामले में जल्दबाज़ी दिखाई गई तो बहुत मुमकिन है कि सूचना अपने-आप किसी 'अदृश्य खोल' में बंद कर ले और तब उससे क़त्ल से जुड़ा कोई भी नया राज़ जानना और भी मुश्किल हो जाए. यही वजह है कि अब पुलिस उसकी साइकोलॉजिकल काउंसिलिंग भी किसी पुलिस स्टेशन में करने की बजाय गोवा के ही बंबोलिम इलाके में मौजूद इंस्टीट्यूट ऑफ सायकोलॉजिकल हेल्थ एंड हम्यूमन बिहेवियर में कर रही है, ताकि उसे एक नया और अलग सा माहौल दिया जा सके.
सूचना की नॉर्मल करने की कोशिश मनोवैज्ञानिक के इस नए सुझाव के बाद अब गोवा पुलिस ने सूचना से पूछताछ के मामले में फूंक-फूंक कर क़दम रखने का फ़ैसला किया है. वो बंद कमरे हुए इस क़त्ल का राज़ इस मामले के इकलौते चश्मदीद और संदिग्ध का़तिल यानी सूचना से ही जानना चाहती है, ताकि मामले की तफ्तीश आगे बढ़ाई जा सके और उसके खिलाफ़ एक मज़बूत केस तैयार हो. कुछ इसी इरादे से गोवा पुलिस अभी आने वाले दिनों में मनोवैज्ञानिक के सहारे से सूचना से संवाद स्थापित करने यानी बातचीत करने की कोशिश करेगी. इसी कड़ी में पुलिस ने लगातार दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी सूचना की साइकोलॉजिकल काउंसिलिंग करवाई, ताकि उसे और नॉर्मल किया जा सके.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



