न अभिषेक शर्मा, न तिलक वर्मा... टीम इंडिया का सबसे बड़ा सिरदर्द तो ये फिनिशर हैं, 29 बॉल खेलकर बनाए 24 रन
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा के फॉर्म की बात हो रही है, वहीं तिलक वर्मा के फॉर्म को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि भारतीय टीम का एक फिनिशर भी टीम इंडिया के लिए कुछ भी तूफानी नहीं रहा है.
भारतीय क्रिकेट टीम का अब अगला मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-6 में जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार (26 फरवरी) को है. यह मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में है. जहां भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव होने लाजिमी हो गए हैं.
इस समय देश भर के क्रिकेट फैन्स के बीच में सबसे ज्यादा आलोचना अभिषेक शर्मा की हो रही है. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड 2026 के 4 मैचों में 15 रन बनाए हैं. ये 15 रन तो उनके साउथ अफ्रीका संग पिछले टी20 में आए थे. उन्होंने शुरुआती टी20 में तो 3 डक (शून्य) बनाए थे. यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले जानें दोनों समीकरण
दूसरे नंबर पर जो खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए कमजोर कड़ी बना है, वो हैं तिलक वर्मा, जो अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. उन्होंने 5 पारियों में 107 रन बनाए हैं. इसमें उनका एवरेज 21.40 और स्ट्राइक रेट 118.88 है. जो 3 नंबर के बल्लेबाज के लिए कहीं से भी सटीक नहीं माना जाएगा.
वहीं जिस तरह वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ निकलकर शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए, उसके बाद तो उनकी क्लास सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों ने भी लगा दी. वहीं अभिषेक शर्मा भी इस वर्ल्ड कप में कई मौकों पर लापहरवाही भरे शॉट खेलकर आउट हो चुके हैं. यह भी पढ़ें: केवल अभिषेक शर्मा ही नहीं, तिलक वर्मा भी उतने ही कसूरवार, संजू सैमसन से टीम इंडिया के मैनेजमेंट को क्या दिक्कत?
फिनिशर रिंकू भी कुछ खास नहीं कर सके... पर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने अब तक खेले 5 मैचों में सिर्फ 29 गेंदें खेलीं और सिर्फ 24 रन बनाए हैं. जो कहीं से भी उनकी फिनिशर भूमिका से मेल नहीं खाता है.
रिंकू ने अमेरिका के खिलाफ मैच में 14 गेंदों पर 6 रन बनाए, वहीं नामीबिया के खिलाफ 6 गेंद में 1 रन बना सके, पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद में नाबाद 11 रन जरूर बनाए और नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 2 गेंदें खेलीं लेकिन बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके खेलने पर संदेह है क्योंकि उनके फैमिली में इमरजेंसी आ गई है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









