
न्यूयॉर्क में दूतावास पर हमला, राष्ट्रपति ने भंग की संसद... पढ़ें- बांग्लादेश के सियासी घटनाक्रम के बड़े अपडेट्स
AajTak
बताया जा रहा है कि मोदी सरकार शेख हसीना का सेफ हाउस बदलने पर विचार कर रही है और जल्द ही वह किसी देश में जाकर शरण ले सकती हैं. ऐसे में चर्चा ये भी है कि हसीना यूरोप के किसी देश में शरण ले सकती हैं और उनके जाने की व्यवस्था भारत सरकार करेगी.
पाकिस्तान से अलग करके जिस हिस्से को शेख हसीना के पिता मुजीब उर रहमान ने अलग देश के रूप में आजादी दिलाई, उसी बांग्लादेश से भागकर दूसरी बार शरण की तलाश में शेख हसीना निकली हैं. फिलहाल उन्हें गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में रखा गया है. लेकिन बताया जा रहा है कि मोदी सरकार शेख हसीना का सेफ हाउस बदलने पर विचार कर रही है और जल्द ही वह किसी देश में जाकर शरण ले सकती हैं. ऐसे में चर्चा ये भी है कि हसीना यूरोप के किसी देश में शरण ले सकती हैं और उनके जाने की व्यवस्था भारत सरकार करेगी.
ऐसे में कई सवाल भी उठ रहे हैं कि शेख हसीना भारत में सेफ हाउस से कहां जाने वाली हैं? और शेख हसीना को क्या ब्रिटेन अपने यहां शरण देने से बच रहा है? क्या अमेरिका, ब्रिटेन ने शेख हसीना पर अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं? कारण, बताया जा रहा है कि ब्रिटेन ने शेख हसीना को शरण देने से इनकार कर दिया है. दरअसल, शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वायुसेना के विमान से भारत आईं. सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर उनका विमान उतरा और फिर वापस अपने देश लौट गया.
इसके बाद से शेख हसीना ने हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में ही हैं. लेकिन ये साफ नहीं है कि वो आगे क्या करेंगी और कहां जाएंगी. सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि शेख हसीना को फैसला करने के लिए समय दिया जा रहा है. जिस तरह वो बांग्लादेश से निकलीं और हिंडन एयरबेस पर पहुंचीं, उससे ये साफ हो गया था कि दिल्ली उनकी मंजिल नहीं थी. उन्होंने ब्रिटेन से शरण की मांग की, लेकिन लंदन से मांग स्वीकार होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं. बताया जा रहा है कि अब वह यूरोप के कई देशों के संपर्क में हैं और रूस से भी शरण मांग सकती हैं.
इस बीच मंगलवार को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के वाणिज्य दूतावास से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आईं. बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों ने न्यूयॉर्क में वाणिज्य दूतावास पर धावा बोल दिया. यहां उन्होंने शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को जबरदस्ती उतार दिया. इससे पहले सोमवार को बांग्लादेश के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब की मूर्ति तोड़ दी गई थी. अब न्यूयॉर्क के वाणिज्य दूतावास में बांग्लादेशी प्रदर्शनकारी घुसकर हुड़दंग करते नजर आए. हैरान करने वाली बात है कि यहां कोई सुरक्षा नजर नहीं आ रही है.
राष्ट्रपति ने भंग की बांग्लादेश की संसद
राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को अंतरिम प्रशासन के गठन के लिए देश की संसद को भंग करने की घोषणा कर दी है. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति शहाबुद्दीन की तीनों सशस्त्र सेनाओं के प्रमुखों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेताओं के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर राष्ट्रीय संसद को भंग कर दिया गया. इसके अलावा छात्र आंदोलन और विभिन्न मामलों में 1 जुलाई से 5 अगस्त तक हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिनमें से कई को रिहा भी किया जा चुका है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











