न्यूजीलैंड हार जाए, श्रीलंका जीते... T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी क्यों कर रहे अब दुआ? शाहीन शाह आफरीदी ने बताई वजह
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब दूसरे मैचों पर टिकी हैं. तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने खुलकर कहा कि वे चाहते हैं न्यूजीलैंड हार जाए ताकि पाकिस्तान की राह आसान हो. ड्रॉप किए जाने पर उन्होंने कोच के फैसले का सम्मान किया और वापसी पर चार विकेट झटके.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान की स्थिति अब 'करो या मरो' जैसी हो गई है. इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के बावजूद टीम को हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को लेकर साफ कहा कि उन्हें दूसरे मैच के नतीजे का इंतजार है.
पाकिस्तान के इस प्रमुख लेफ्ट-आर्म पेसर ने श्रीलंका से उम्मीद जताई है कि वह न्यूजीलैंड को हराए, जिससे पाकिस्तान की नॉकआउट में पहुंचने की संभावना बनी रहे.यह भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान की इंग्लैंड से सुपर-8 में हार का 'विलेन' कौन? कप्तान सलमान आगा हुए इन पर आगबबूला
इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट, लेकिन जीत नहीं पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आफरीदी ने चार विकेट झटके. यह प्रदर्शन असरदार रहा, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक जमाकर मैच पाकिस्तान से छीन लिया.
सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जबकि दूसरे में हार ने समीकरण मुश्किल बना दिए.
मैच के बाद आफरीदी ने कहा- क्रिकेट में ऐसा होता है. हम अभी भी टूर्नामेंट में हैं. पहले हमें अपना मैच जीतना है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि न्यूजीलैंड अपना मैच हार जाए.यह भी पढ़ें: पाकिस्तान कैसे कर सकता है टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई? 3 पॉइंट्स में समझें पूरी कहानी
सेमीफाइनल का गणित क्या कहता है? 25 फरवरी को आर प्रेमदासा में श्रीलंका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे.इसके बाद 28 फरवरी को पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से होगा. अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को हरा देता है और पाकिस्तान अगला मैच जीतता है, तो समीकरण खुल जाएंगे. ऐसी स्थिति में नेट रन रेट (NRR) से फैसला हो सकता है.एक जीत के साथ श्रीलंका आगे नहीं निकल पाएगा, जबकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अंक बराबरी की स्थिति बना सकते हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








