
न्यूजीलैंड-बांग्लादेश मैच में हुआ गजब, बिना टारगेट के बैटिंग करने उतरे ओपनर्स
AajTak
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मैच में अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली. बारिश से प्रभावित इस मैच में बांग्लादेश जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उसके ओपनर्स को टारगेट ही नहीं पता था.
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मैच में अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली. बारिश से प्रभावित इस मैच में बांग्लादेश जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उसके ओपनर्स को टारगेट ही नहीं पता था. मंगलवार को नेपियर में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज टारगेट को लेकर कन्फ्यूज रहे. How is it possible to start a run chase without knowing what you’re chasing? Crazy stuff. #NZvBAN बांग्लादेश ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड का स्कोर 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन था. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई. बारिश के कारण न्यूजीलैंड की पारी आगे नहीं बढ़ पाई. बारिश से प्रभावित मैच में जब ओवरों की कटौती होती तो डकवर्थ लुईस सिस्टम को अपनाया जाता है. बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को संशोधित लक्ष्य दिया जाता है.More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












