
नेतन्याहू ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गए मुस्लिम देश? सऊदी अरब के सुर में सुर मिलाकर इजरायल को कोसा
AajTak
बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल की विस्तारवादी नीति का समर्थन करते हुए कहा कि वो 'ग्रेटर इजरायल' के दृष्टिकोण से बहुत जुड़े हुए हैं. उनके इस बयान पर सऊदी अरब समेत सभी मुस्लिम देश भड़क गए हैं और बयान जारी कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं.
अरब देशों और क्षेत्रीय मुस्लिम संगठनों ने बुधवार को सऊदी अरब के साथ मिलकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 'ग्रेटर इजरायल' को समर्थन देने वाली टिप्पणी की कड़ी निंदा की है. सऊदी अरब ने कहा कि नेतन्याहू का यह बयान देशों की संप्रभुता का घोर उल्लंघन है तथा क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक शांति के लिए खतरा पैदा करता है.
मंगलवार को i24 न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि वो 'ग्रेटर इजरायल' के दृष्टिकोण से बहुत जुड़े हुए हैं. ग्रेटर इजरायल शब्द इजरायली क्षेत्र की विस्तारवादी अवधारणा को बताता है जिसमें पूर्वी येरुशलम, पश्चिमी तट, गाजा, सिनाई प्रायद्वीप, गोलान हाइट्स और अन्य पड़ोसी अरब देशों के कुछ हिस्से शामिल हैं.
इसकी अवधारणा नील नदी से फरात नदी तक फैली हुई है जिसमें इजरायल का मंसूबा लेबनान से सऊदी अरब के विशाल रेगिस्तान, भूमध्य सागर से फरात नदी (इराक) को अपने में मिलाने का है.
ग्रेटर इजरायल की अवधारणा लंबे समय से चली आ रही है जिसका अरब देश भारी विरोध करते हैं. और अब नेतन्याहू ने ग्रेटर इजरायल की बात करके सऊदी अरब समेत अन्य अरब देशों को भड़का दिया है. नेतन्याहू ने ग्रेटर इजरायल की बात ऐसे वक्त में की है जब वो फिलिस्तीनियों के शहर गाजा पर पूर्ण कब्जे की तैयारी में हैं.
नेतन्याहू की टिप्पणी पर सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इजरायल की विस्तारवादी नीति को पूरी तरह से खारिज करता है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि फिलिस्तीनी लोगों को प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय कानूनों के आधार पर अपनी जमीन पर एक स्वतंत्र, संप्रभु राज्य स्थापित करने का ऐतिहासिक और कानूनी अधिकार है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








