
नेतन्याहू के US दौरे के बीच बंधकों के परिजनों का प्रदर्शन, समझौते की मांग
AajTak
तेल अवीव में बाहर निकले प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और मार्च किया, जिसमें नेतन्याहू से गुजारिश की गई कि वे अमेरिकी कांग्रेस को अपने संबोधन के दौरान बंधक समझौते का ऐलान करें.
इजराइल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) अमेरिकी दौरे पर हैं. वो बुधवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले हैं. गाजा (Gaza) में बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों ने मंगलवार (23 जुलाई) को तेल अवीव में मार्च निकाला और बंधकों को वापस लाने के लिए तत्काल समझौते की मांग की.
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और मार्च किया, जिसमें नेतन्याहू से गुजारिश की गई कि वे अमेरिकी कांग्रेस को अपने संबोधन के दौरान बंधक समझौते का ऐलान करें.
'हमें पूरी उम्मीद है...'
एजेंसी के मुताबिक, 39 वर्षीय इजरायली बंधक कार्मेल गाट के चचेरे भाई शाई डिकमैन ने कहा, "प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कांग्रेस के सामने अपनी स्पीच देने जा रहे हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि कल वह हम सभी को फिर से अच्छा महसूस करने का मौका देंगे और बताएंगे कि समझौता हो रहा है."
यह प्रोटेस्ट उन अन्य विरोध प्रदर्शनों में से एक है, जो इस हफ्ते नेतन्याहू के वाशिंगटन के वक्त आयोजित किए जा रहे हैं, जहां कांग्रेस को संबोधित करने के बाद उनके अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: इजरायली सेना का गाजा के शरणार्थी शिविरों पर हवाई हमला, 15 फिलिस्तीनियों की मौत

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









