
निवेश का मौका, अप्रैल का महीना IPO से रहेगा गुलजार, कतार में ये 6 कंपनियां!
AajTak
साल-2021 में जनवरी से मार्च के बीच कुल 17 आईपीओ लॉन्च हुए हैं. इन IPO के जरियों कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से करीब 18,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं. अब अप्रैल का महीना भी आईपीओ से गुलजार रहने वाला है.
साल-2021 में जनवरी से मार्च के बीच कुल 17 आईपीओ लॉन्च हुए हैं. इन IPO के जरियों कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से करीब 18,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं. अब अप्रैल का महीना भी आईपीओ से गुलजार रहने वाला है. कम से कम इस महीने आधे दर्जन आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं. (Photo: File) Macrotech Developers: इस महीने का पहला आईपीओ 7 अप्रैल ओपन होने जा रहा है. भारत की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (Macrotech Developers) जिसे पहले लोढ़ा डेवलपर्स के नाम से जाना जाता था. कंपनी 2500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए यह IPO लॉन्च कर रही है. इस आईपीओ 9 अप्रैल तक निवेश कर पाएंगे. कंपनी ने इस IPO के लिए इश्यू प्राइस बैंड 483-486 रुपये तय किया है. इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 30 शेयरों का है. (Photo: File) Dodla Diary: डोडला डेयरी ने IPO लॉन्च करने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) जमा कराया है. कंपनी आईपीओ के जरिये 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इस IPO के लिए कंपनी 50 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी, जबकि कंपनी के प्रमोटर और निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 1,00,85,444 इक्विटी शेयर जारी करेंगे. डोडला डेयरी दक्षिण भारत की कंपनी है.(Photo: File)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










