
नागपुर में भारी बारिश से कई हिस्सों में बाढ़ आने से 2 महिलाओं की मौत, 400 को बचाया गया
AajTak
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हैं. फडणवीस ने मुंबई में मीडिया से कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों द्वारा 400 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया है. इनमें मूक-बधिर स्कूल के 70 छात्र और एलएडी कॉलेज की 50 लड़कियां शामिल हैं.
महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में बाढ़ आ गई, जिसके बाद मूक-बधिर स्कूल के 70 छात्रों समेत 400 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. बाढ़ के कारण शहर में दो बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
नागपुर में शुक्रवार देर रात दो बजे से शनिवार तड़के चार बजे के बीच करीब 90 मिलीमीटर बारिश होने के बाद घरों और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया और सड़कें नदियां जैसी दिखने लगीं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी है.
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हैं. फडणवीस ने मुंबई में मीडिया से कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों द्वारा 400 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया है. इनमें मूक-बधिर स्कूल के 70 छात्र और एलएडी कॉलेज की 50 लड़कियां शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण दो बुजुर्ग महिला और 14 मवेशियों की जान चली गई. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, उन्हें एक अस्थायी शिविर में भेज दिया गया है और उन्हें भोजन एवं अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और फडणवीस ने नागपुर के कलेक्टर से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारी बारिश से प्रभावित लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया.
शिंदे ने अधिकारियों से यह भी कहा कि प्रभावित इलाकों में अगर जलस्तर बढ़ता है तो एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें बुलाई जाएं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










