
नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, मां-बेटी की मौत, परिवार बोला- दामाद ने जानबूझकर मार डाला
AajTak
खरगोन में एक कार नहर में गिर गई थी. जिस कारण कार सवार महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई. जबकि, उसका पति इस हादसे में बच गया. अब महिला के परिवार वालों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि दामाद ने जानबूझकर कार को नहर में गिराया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में शनिवार शाम को एक तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई थी. जिस कारण कार सवार महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई. जबकि, महिला का पति किसी तरह तैरकर नहर से बाहर आ गया. अब इस मामले में महिला के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा दिया है. उनका कहना है कि ये कोई हादसा नहीं था. बल्कि, जानबूझकर यह एक्सीडेंट करवाया गया.
दरअसल, बड़वाह थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया के पास जामनिया निवासी दंपति अपनी 7 साल की बेटी के साथ कार से ओंकारेश्वर जा रहे थे. तभी रास्ते में उनकी कार ओंकारेश्वर की नहर के पास जाकर गिर गई. हादसे में 28 वर्षीय पत्नी पूजा और बच्ची माही की मौत हो गई. 30 वर्षीय पति आकाश कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकलने में कामयाब हो गया और तैरकर नहर से बाहर आ गया.
जैसे ही इसकी खबर पूजा के घर वालों को लगी तो उन्होंने आकाश पर हत्या का आरोप लगा दिया. यही नहीं, इलाज के लिए जहां आकाश भर्ती था, वहां भी पूजा के परिवार वाले आकाश के परिवार वालों के साथ भिड़ गए. अस्पताल में जमकर तलवारबाजी और पत्थरबाजी हुई. जिसमें पूजा के मायके पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हो गया.
इस तनाव के बीच पुलिस की मौजूदगी में पूजा और माही के शवों का पोस्टमार्टम कर परिवारजनों के सुपुर्द किया गया. पूजा के पिता कमल सोलंकी ने अपने दामाद आकाश पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया पूजा की मां नर्मदा परिक्रमा पर जा रही थी. उनसे मिलने के लिए ही वो ओंकारेश्वर आना चाहती थी. लेकिन आकाश ने शराब पीकर उसके साथ जमकर मारपीट की.
उन्होंने कहा, ''घटना के कुछ समय पहले शाम करीब 4 बजे फोन पर हमारी पूजा से बात हुई थी. वो बहुत रो रही थी. तब मैंने उसे कहा कि ओंकारेश्वर आने के लिए अगर आकाश मना कर रहा है तो वो ना आए. लेकिन पूजा जब जिद पर अड़ गई तो आकाश ने गुस्से में शराब पीकर तेज गाड़ी चलाई और नहर में कार को गिरा दिया. उसने ये जानबूझकर किया. सिर्फ हमारी बेटी और नातिन की मौत हुई है. आकाश कैसे बच गया. ये सब उसने जानबूझकर किया है. हम चाहते हैं कि पुलिस इसकी जांच गंभीरता से करे.'' बता दें, पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में जांच जारी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










