
नर्स की हत्या के बाद अमेरिका में बवाल, ICE के खिलाफ कई राज्यों में जोरदार प्रदर्शन
AajTak
अमेरिका के मिनियापोलिस में एक महिला की हत्या के बाद देशभर में इमीग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारी प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं और कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
अमेरिका के मिनियापोलिस में एक नर्स की हत्या को लेकर हंगामा मचा है. बॉर्डर पैट्रोल ऑफिसर्स के 'आव्रजन प्रवर्तन अभियान' (Immigration Enforcement Operation) को फोन से रिकॉर्डिंग के बाद उस पर गोलीबारी की गई. इसे लेकर अमेरिका में सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.
इंटेंसिव केयर नर्स एलेक्स प्रीटी की हत्या ऐसा अकेला मामला नहीं है. 7 जनवरी को भी रेनी गुड को अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम इंफोर्समेंट ऑफिसर (ICE Officer) ने गाड़ी चलाते समय गोली मार दी थी. इन घटनाओं ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पीटीआई के मुताबिक, मिनियापोलिस में सैकड़ों लोग बिशप हेनरी व्हिपल फेडरल बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए. एरिजोना, कोलोराडो और कई राज्यों के कुछ स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
प्रदर्शनकारियों के समर्थन में डेमोक्रेटिक सांसद
डेमोक्रेटिक सांसद मैक्सिन वाटर्स भी प्रदर्शन का हिस्सा बनीं. उन्होंने इस दौरान 'ICE को लॉस एंजिल्स से बाहर निकालो' के नारे लगाए. वाटर्स ने कहा, 'मैं यहां देख रही हूं कि हिरासत केंद्र में लोग अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं. वो अब हर किसी पर आंसू गैस छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. ये हवा में है, लेकिन लोग हिल नहीं रहे हैं.'
यह भी पढ़ें: नर्स प्रेटी की याद में कैंडल मार्च, फेडरल एजेंट्स के खिलाफ रोष; देखें US-Top 10

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









