
अमेरिका में CEO की हत्या के आरोपी को मौत की सजा नहीं, कोर्ट ने मर्डर के आरोपों को भी किया खारिज
AajTak
यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन के आरोपी लुइगी मैंगियोन पर मर्डर के आरोप अदालत ने खारिज कर दिए हैं. न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट ने आदेश में कहा कि मैंगियोन पर स्टॉकिंग और अन्य आरोपों पर कार्यवाही जारी रहेगी.
यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की हत्या के आरोप में जेल में बंद लुइगी मैंगियोन पर अब मर्डर केस की धाराओं के तहत कार्यवाही नहीं होगी. न्यूयॉर्क के एक फेडरल जज ने मैंगियोन के खिलाफ हत्या और हथियार रखने के आरोपों को खारिज कर दिया है.
लुइगी मैंगियोन दिसंबर 2024 से जेल में बंद है. अप्रैल में अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने सरकार की तरफ से मैंगियोन को मौत की सजा देने की मांग की थी लेकिन अब कोर्ट के इनकार से मैंगियोन को बड़ी राहत मिली है.
मैंगियोन पर हत्या के साथ-साथ हथियार रखने और स्टॉकिंग (पीछा करने) समेत कई आरोप भी दर्ज हैं. अब मर्डर और हथियार रखने के अलावा बाकी सारे मामले में कार्यवाही जारी रहेगी.
क्यों हटाए गए मर्डर चार्ज?
शुक्रवार (30 जनवरी 2026) को मैनहट्टन में सुनवाई कर रही यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जज मार्गरेट एम गार्नेट ने अपने फैसले में कहा कि मैंगियोन पर हत्या और हथियार संबंधी आरोप टिक नहीं सकते. ऐसा इसीलिए क्योंकि मैंगियोन पर स्टॉकिंग के भी दो आरोप हैं, जो हत्या और हथियार संबंधी आरोपों के साथ कानूनी तौर पर असंगत थे.
यह भी पढ़ें: एलन मस्क को दिए गए डिपार्टमेंट को ट्रंप बता रहे आज का 'मैनहट्टन प्रोजेक्ट', जानें क्या था ये प्रोजेक्ट

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









