
'हम बर्दाश्त नहीं करेंगे...', होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की ड्रिल से बढ़ी टेंशन, अमेरिका ने दी चेतावनी
AajTak
होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की लाइव फायर नौसैनिक ड्रिल से पहले अमेरिका ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए किसी भी तरह की उकसाने वाली या असुरक्षित गतिविधि से बचने को कहा है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने साफ किया है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर ड्रिल के दौरान अमेरिकी सैन्य जहाजों, विमानों या व्यापारिक पोतों के आसपास गैर जिम्मेदाराना या अनप्रोफेशनल व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे टकराव और तनाव बढ़ सकता है.
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य में शुरू होने वाली लाइव फायर नौसैनिक ड्रिल से पहले अमेरिका ने कड़ा संदेश दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान से किसी भी तरह के अनावश्यक तनाव से बचने को कहा है.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बयान में कहा कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों, जहाजों या विमानों के आसपास IRGC का कोई भी असुरक्षित या अनप्रोफेशनल व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कमांड ने स्पष्ट किया कि समुद्र में किसी भी तरह की उकसाने वाली गतिविधि टकराव और तनाव बढ़ा सकती है.
ईरान ने की थी लाइव फायर अभ्यास की घोषणा
ईरान ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि IRGC रविवार से होर्मुज जलडमरूमध्य में दो दिन का लाइव फायर नौसैनिक अभ्यास करेगा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह अभ्यास सुरक्षित, पेशेवर तरीके से और अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात की स्वतंत्र आवाजाही को खतरे में डाले बिना किया जाना चाहिए.
अमेरिका ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग है और वैश्विक व्यापार के लिए बेहद अहम है. रोजाना करीब 100 अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाज इस संकरे रास्ते से गुजरते हैं, जो क्षेत्रीय आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी है.
'गैर जिम्मेदाराना हरकत से बढ़ सकता है टकराव'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









