
तबाह हो चुके परमाणु ठिकानों पर ईरान की किलेबंदी, नई सैटेलाइट तस्वीरों ने बढ़ाई US-इजरायल की टेंशन
AajTak
सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने नतांज और इस्फ़हान परमाणु ठिकानों पर नई छतें बनाई हैं. विशेषज्ञों को आशंका है कि ईरान बची परमाणु सामग्री को छिपाने या निकालने की कोशिश कर रहा है.
पिछले साल इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए भीषण हवाई हमलों के बाद, ईरान के परमाणु ठिकानों पर फिर से हलचल देखी जा रही है. ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि ईरान ने अपने दो प्रमुख परमाणु केंद्रों- इस्फ़हान और नतांज में क्षतिग्रस्त ढांचों के ऊपर नई छतें (रूफ स्ट्रक्चर) और कवर बना लिए हैं.
प्लैनेट लैब्स पीबीसी (Planet Labs PBC) द्वारा जारी हालिया सैटेलाइट तस्वीरों के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय में यह आशंका गहराने लगी है कि तेहरान शायद हमलों के बाद बचे हुए संवेदनशील परमाणु संसाधनों को छिपाने या फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहा है.
जून में इजरायल और ईरान के बीच हुए 12-दिवसीय युद्ध के बाद से यह पहला बड़ा निर्माण कार्य है, जो किसी भी बमबारी-प्रभावित परमाणु स्थल पर देखा गया है.
सैटेलाइट निगरानी पर पर्दा डालने की कोशिश?
नई छतों के कारण सैटेलाइट्स के लिए ज़मीन पर हो रही गतिविधियों को देख पाना मुश्किल हो गया है. यह बात इसलिए भी अहम है क्योंकि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के निरीक्षकों को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है. ऐसे में दूरस्थ निगरानी (रिमोट मॉनिटरिंग) ही निगरानी का एकमात्र साधन बचा है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के गृह मंत्री समेत 6 अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध, प्रदर्शनकारियों की हत्या का ठहराया जिम्मेदार

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









